पति को हुआ अपनी पत्नी के चरित्र पर शक, पार की क्रूरता की सारी हदें, प्राइवेट पार्ट्स पर लगाया ताला!

पुणे में एक शख्स को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसके बाद शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में छेद कर ताला लगा दिया। पड़ोसियों ने महिला की जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत देखकर डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला किया।
 
जब पति-पत्नी के बीच कोई तीसरा आ जाए तो घर में हंगामा होना लाजमी है। कई लोग सिर्फ शक के कारण अपने रिश्ते खराब कर लेते हैं। महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स को जब अपनी पत्नी पर शक हुआ तो उसने क्रूरता की हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट पर ताला लगा दिया। READ ALSO:-UP : हिस्ट्रीशीटर शाहरुख ने कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, गोली मारने का लाइव फुटेज आया सामने....

पति ने पत्नी के साथ किया क्रूर व्यवहार 
पुणे के 30 वर्षीय उपेन्द्र हुड़के नाम के एक व्यक्ति पर आरोप है कि जब उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ तो उसने उसके निजी अंगों में लोहे की कीलें चुभो चुभो कर उसमें छेद किया और ताला लगा दिया।

 

बताया कि आरोपी नेपाल का रहने वाला है और पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के वाकड इलाके में रहता है। उसकी पत्नी ने हाल ही में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना 11 मई की है लेकिन पत्नी ने 16 मई को एफआईआर दर्ज कराई।

 

इसके बाद महिला की अस्पताल में सर्जरी की गई, जिसके बाद महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। बताया गया कि शख्स ने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया। अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए उसने उसे पीटा, चाकू से डराया और फर्श पर स्टोल से बांध दिया। इसके बाद उसने किसी नुकीली चीज से गुप्तांग के दोनों तरफ दो छेद किए और पीतल का छोटा सा ताला लगा दिया।

 

जब महिला को असहनीय दर्द हुआ तो वह चिल्लाई लेकिन नशे में धुत पति ने उसे भी बंद कर दिया और चाबी भी फेंक दी। महिला की आवाज सुनकर कई लोग मदद के लिए आए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला किया। जब महिला की हालत में सुधार हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की।