Maharashtra : अहमदनगर में अस्पताल के ICU में लगी आग, जिंदा जल गए 10 मरीज

आग लगने से ICU में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है, वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 
 

महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में कोरोना के ICU वार्ड में भीषण  आग (Ahmednagar Hospital Fire) लगने से 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है, इस हादसे।में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।


आग लगने से ICU में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है, वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। Read Also: Yamaha R15 का सस्ता वर्जन R15S जल्द होगा लॉन्च, कीमत होगी बजट में, फीचर्स होंगे शानदार


जानकारी के मुताबिक, जिस वार्ड में आग लगी थी वह कोविड वार्ड था। फिलहाल, दमकल विभाग की जांच जारी है। आग पर काबू पा लिया गया। घटना सुबह 10:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। लगभग 11:30 बजे आग पर काबू पाया गया।