महाराष्ट्र में BJP को लगा झटका, देवेंद्र फडणवीस की उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश, बोले-'मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं'

 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने की पेशकश की है। माना जा रहा है कि उनके इस्तीफे की वजह महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की हार है।
 
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में भारतीय  पार्टी को कई राज्यों से झटका लगा है।  जिसमें से एक महाराष्ट्र भी है। हालांकि नतीजों के बाद महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश की है। खबरों की मानें तो महाराष्ट्र में बीजेपी की हार के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह फैसला लिया है। 

 

 

पार्टी संगठन की जिम्मेदारी दी जाए- फडणवीस
सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त होने की इच्छा जाहिर करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि, मुझे पार्टी संगठन की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। भविष्य में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मैं सरकार के साथ रहूंगा और मार्गदर्शन करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा, 'सरकार में रहने के बजाय मैं राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहता हूं।'