चोर चुरा रहे महिलाओं के अंडरगारमेंट, ऐसी अजीब चोरी से इस शहर में मचा हड़कंप!

 मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोग महिलाओं के कपड़े चुराने वाले एक गिरोह से परेशान हैं। पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो अंडरवियर चुराते थे। 
 
मध्य प्रदेश के चोर भी अजीब हैं। वैसे तो चोर सामान, सोना, चांदी, आभूषण या वाहन आदि चुरा लेते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के चोर बड़े अजीब हैं। जबलपुर में चड्डी चोर गैंग का आतंक है। पिछले कुछ दिनों से यह गिरोह महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तारी भी कर ली है। Read Also:-Video-एयरपोर्ट पर महिला ने नशे की हालत में कपड़े उतार कर किया हंगामा, और करने लगी डिमांड......उड़ गए लोगों के होश

 

जबलपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स मुंह पर कपड़ा बांधे घूम रहा है। उसने एक घर के सामने स्कूटर रोका, फिर थोड़ी दूरी पर स्कूटर खड़ा किया और वापस आ गया। जब उसे लगा कि कोई नहीं देख रहा है तो उसने घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा लिए।

 


अंडरगारमेंट्स लेकर भागा चोर, सीसीटीवी में कैद
अंडरगारमेंट्स हाथ लगने के बाद उसने पहले तो ध्यान से देखा और फिर उन्हें लेकर भाग गया। हालांकि, उनकी ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि अंडरगारमेंट्स चोर इलाके में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स भी चुरा रहा है। इसके पीछे क्या कारण है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से चोरी के कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं. जबलपुर में पकड़े गए एक और चोर ने बताया कि वह अंडरगारमेंट्स चुराने के बाद उन्हें फाड़कर फेंक देता है। हालांकि वह ऐसा क्यों करता है यह पता नहीं चल पाया है।

 

जबलपुर के पनागर थाने पहुंचकर कुछ महिलाओं ने कपड़े गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच की और एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अलग-अलग जगहों पर ऐसी चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ चोर महंगे-महंगे सामान चुरा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जबलपुर में चोर अंडरगारमेंट्स चुरा रहे हैं, ये बात सुनकर हर कोई हैरान है।