जल्द आने वाला है भारत का सबसे बड़ा लव फेस्टिवल (Love Festival), जहां फटाफट मिल जायेगा आपको अपना पार्टनर!

अगर आप समझदारी से काम लें तो आपको हर जगह डेटिंग के लिए पार्टनर मिल सकता है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सिंगल लोगों को अपना पार्टनर जरूर मिलेगा।
 
लव फेस्टिवल: क्या आप सिंगल हैं? क्या आप किसी के साथ डेट पर जाने की सोच रहे हैं? वैसे डेटिंग के लिए लड़का या लड़की ढूंढना उतना भी मुश्किल नहीं है जितना आप सोच रहे हैं? अगर आप समझदारी से काम लें तो आपको हर जगह डेटिंग के लिए पार्टनर मिल सकता है। कहा जाता है कि सही जीवन साथी चुनने का फैसला भी बहुत संवेदनशील होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे अब आप भी सिंगल रहने के दुख को दूर कर सकते हैं।Read Also:-भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने NEFT और RTGS सिस्टम में किया बड़ा बदलाव, जारी की नई गाइडलाइंस

 

आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सिंगल लोगों को अपना पार्टनर अवश्य मिलेगा। यह जगह मुंबई में है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल...

 

भारत में लंदन से लेकर मुंबई तक कई ऐसे फेस्टिवल होते हैं, जहां सिंगल या शादी के इच्छुक लोगों को पार्टनर मिलता है। प्यार का त्योहार अकेले लोगों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए होता है, जिसकी मदद से वे अपने अकेलेपन को दूर कर सकते हैं। दरअसल, प्यार का त्योहार लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और उनके बीच प्यार बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 

 

लव फेस्टिवल मुंबई में होगा 
लव कोच सनी सेखों ने इंस्टाग्राम पर मुंबई में होने वाले लव फेस्टिवल की जानकारी दी है। इस लव फेस्टिवल में 1000 सिंगल लोग आएंगे, जिनमें से 500 पुरुष और 500 महिलाएं होंगी। खास बात यह है कि इस पार्टी में 23 से 42 साल के लोग ही शामिल हो सकते हैं। इस लव फेस्टिवल में 3 लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन कोच भी मौजूद रहेंगे।

 

मुंबई में कब मनाया जाएगा प्यार का त्योहार?
आपको बता दें कि इस लव फेस्टिवल का आयोजन मुंबई में 11 मार्च को शाम 6 बजे के बाद किया गया है, जिसमें सभी सिंगल लोग अपना पार्टनर ढूंढने आएंगे। फेस्टिवल में लाइव एंटरटेनमेंट, स्पीड डेटिंग और डीजे होंगे। यहां आने वाले लोगों को 4 सप्ताह तक ग्रुप कोचिंग दी जाएगी। बता दें कि इसे भारत का सबसे बड़ा लव फेस्टिवल माना जा रहा है।