BBC के दिल्ली ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, 60 से 70 लोगों की टीम पहुंची, स्टाफ के फोन जब्त, मुंबई में भी दफ्तर में IT विभाग की टीम मौजूद

 दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में बीबीसी के दफ्तर पर भी छापा मारा गया है।  कर्मचारियों को घर जाने के लिए कहा गया है। बीबीसी के लंदन मुख्यालय को भी इस छापेमारी की सूचना दे दी गई है। 
 
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के दिल्ली स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं।  कर्मचारियों को घर जाने के लिए कहा गया है। बीबीसी के लंदन मुख्यालय को भी इस छापेमारी की सूचना दे दी गई है। आपको बता दें कि दिल्ली के साथ-साथ आयकर विभाग ने बीबीसी के मुंबई स्थित दफ्तर पर भी छापेमारी की है। Read Also:-काम की खबर : अब बगैर इंटरनेट भी कर सकेंगे भुगतान, देश के सबसे बड़े बैंक ने लॉन्च किया 'ऑफलाइन पे'

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60-70 सदस्यों वाली आयकर विभाग की टीम बीबीसी ऑफिस पहुंची और जांच शुरू की। दफ्तर के अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। उधर, बीबीसी पर आईटी के छापे की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है।' यह एक अघोषित आपातकाल है'।