दिल्ली-NCR में कब तक सताती रहेगी सर्दी? बिहार से पंजाब तक कोहरा ही कोहरा, जानें इन 5 राज्यों का मौसम

Delhi-NCR में शीतलहर के कारण जबरदस्त ठंड पड़ रही है। हाल ही में दिल्ली में बादल छाए रहे। अब मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो रही है। मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। 
 
राष्ट्रीय राजधानी Delhi-NCR शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में पिछले दो-तीन दिनों से कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 18.1 रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कई जिलों में दिल्ली से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। बिहार, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात में कोहरा गिर रहा है। कोहरे के साथ-साथ जबरदस्त ठंड भी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हुई है। READ ALSO:-अयोध्या राम मंदिर में VIP प्रवेश (Entry) के नाम पर ठगी, WhatsApp पर आया ऐसा मैसेज तो हो जाएं अलर्ट.....

 

राजस्थान के सीकर जिले में गुरुवार सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सीकर का तापमान माइनस 1.7 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर के साथ-साथ शुक्रवार को चूरू का न्यूनतम तापमान भी माइनस के करीब रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।

 

 

पहाड़ों में कई जगहों पर बर्फबारी
पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है. पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। यहां के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।