Hit And Run Case ; सड़क किनारे चल रहे पूरे परिवार को उड़ाया, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार, हादसे की खौफनाक तस्वीर CCTV में कैद

गुजरात के अहमदाबाद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक ने सड़क किनारे चल रहे परिवार को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना निकोल के गुरुकुल सर्किल की बताई जा रही है।
 
गुजरात के अहमदाबाद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक ने सड़क किनारे चल रहे परिवार को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है। घटना निकोल के गुरुकुल सर्किल की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पूरे परिवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। READ ALSO:-रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर 3 महिलाओं से मारपीट और कार से टक्कर मारने के आरोप निकले फर्जी, सामने आया CCTV फुटेज

 


अस्पताल में भर्ती परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे टहलने के लिए घर से निकले थे। अचानक एक तेज़ रफ़्तार कार आई और उस कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार का पीछा किया गया। लेकिन आरोपी चालाक भागने में कामयाब हो गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। और लोगों ने परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

 


पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कार चालक ने परिवार के 3 सदस्यों को कुचल दिया है। हादसे के बाद लोगों ने उसका पीछा भी किया। परिवार के 3 सदस्य सड़क किनारे आपस में बात करते हुए चल रहे थे। कार की टक्कर लगते ही परिवार के सदस्य उछलकर आगे की ओर गिर गए। लोगों ने आकर उन्हें तुरंत उन्हें संभाला, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। कार चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद अब सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

इससे पहले भी अहमदाबाद के पॉश इलाके में रैश ड्राइविंग का मामला सामने आया था। तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचल दिया था। जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी। चालाक  शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चला रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।