5 राज्यों में जबरदस्त बारिश, 72 घंटे में 76 मौतें, उत्तराखंड में MP के 4 पर्यटकों की मौत, हिमाचल में फंसे 500 से ज्यादा लोग, दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा

आज भी दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है। लगातार हो रही बारिश और हरियाणा से यमुना में छोड़े जा रहे पानी के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। बारिश के बाद बने हालात से निपटने के लिए दिल्ली सरकार भी अलर्ट मोड पर है। 
 
हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है।  हिमाचल में 24 घंटे में 39 जगहों पर भूस्खलन हुआ। ब्यास नदी के उफान से इमारतें बह गईं, पुल ढह गए। READ ALSO:-वाहन चालक सावधान: सड़क पर लगे कैमरे से भी कट सकता है आपका चालान? मिनटों में इस तरह करें चेक

 

पिछले 72 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान चली गई। उत्तर प्रदेश में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक मौत हुई है।

 

वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के पर्यटकों की गाड़ियों पर पहाड़ से पत्थर टूटकर गिर गए। इस हादसे में इंदौर के चार पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं।

 

 

 

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात। गोवा, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश।  

 

 

अन्य प्रदेशों में मौसम का हाल:-

 

उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट, 14 जुलाई तक होगी भारी बारिश
UP में भारी बारिश हो रही है। आज भी राज्य के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 12 जिलों-बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, गोंडा, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और श्रावस्ती में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 

 

 

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, 1328 सड़कें बंद; आधे हिमाचल में ब्लैक आउट
हिमाचल प्रदेश में भारी मॉनसून बारिश तबाही मचा रही है। तीन दिनों से हो रही बारिश से मची तबाही में 20 लोगों की जान चली गई। वहीं चंद्रताल में 300 और मणिमहेश में 200 लोग फंसे हुए हैं। चंद्रताल में फंसे लोगों को निकालने के लिए सुबह 5 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 

 

 

रायपुर में भारी बारिश, कई जिलों में आज हो सकती है बौछार
राजधानी रायपुर में देर रात से सुबह तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। दो दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके बाद फिर से मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी और बारिश होगी।