दूल्हे ने बनाई रील : शादी की रस्म से लेकर सुहागरात तक सब कुछ किया शूट, वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे-Video

सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का चलन काफी बढ़ रहा है। रीलों के जरिए लोग अक्सर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी दिखाते नजर आते हैं। हालाँकि पहले लोग खाली समय में ऐसा करते थे, लेकिन अब वे लगभग कुछ भी अलग करने के लिए रील बनाने लगते हैं।
 
सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का चलन काफी बढ़ रहा है। रीलों के जरिए लोग अक्सर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी दिखाते नजर आते हैं। हालाँकि पहले लोग खाली समय में ऐसा करते थे, लेकिन अब वे लगभग कुछ भी करते हुए रील बनाने लगते हैं। कोई सड़क पर चलते हुए रील बनाता है तो कोई रेलवे स्टेशन के बाहर डांस करता है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि अब लोग शादी समारोह के दौरान भी ऐसा करने में कोई संकोच नहीं कर रहे हैं। READ ALSO:-Video : खाते में था जीरो बैलेंस, फिर भी ATM से निकाल लिए 'पैसे', लड़कों की गजब का जुगाड़, देखने वाले रह गए हैरान!

 

शुरू से अंत तक हर चीज़ की एक रील बनाई जा रही है। अब लोग अपनी शादियों की रीलें भी बनाने लगे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शख्स के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। यहां लोग उन्हें रील दूल्हा भी कह रहे हैं। आपको बता दें कि इस शख्स ने अपनी पूरी शादी के दौरान रील्स बनाई हैं। उसने अपनी पत्नी के सिन्दूर लगाने से लेकर सुहागरात तक की रील बनाई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस शख्स को सलाह दे रहे हैं कि उसे फिल्मी दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए। 

 

allowfullscreen
इंस्टाग्राम पर इस शख्स के 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि, उसके वीडियो को कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के पेज ने वीडियो शेयर किया है और इसके टेक्स्ट में लिखा है, 'रील या रियल शादी? रील भारतीय विवाह समारोहों पर हावी होने लगी है, इंटरनेट उपयोगकर्ता रीति-रिवाजों के अनादर की आलोचना कर रहे हैं। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए खूब प्रतिक्रिया दी है। 

 

कुछ लोग इस दूल्हे का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि रस्मों के दौरान रील बनाना ठीक नहीं है। समर्थक लोगों का कहना है कि ऐसा करके पुरुष केवल अपनी पत्नी के प्रति अपने प्यार का इजहार कर रहा है। कुछ लोगों ने दुल्हन के गुलाबी सिन्दूर पर कमेंट किया है। लोग कहते हैं कि लाल सिन्दूर ही अच्छा लगता है।