भारत में मिला सोने का भंडार, ये 3 जिलों की जमीन के नीचे कई स्थानों पर खनिज के रूप में पाया गया सोना

भारत की जमीन में कई स्थानों पर खनिज के भंडार है। यह बात एकबार फिर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की खोज ने साबित की। विभाग को ओड़ीशा के 3 जिलों में सोने का भंडार मिला है। 
 

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने ओड़ीशा के 3 जिलों में प्रारम्भिक सर्वेक्षण में सोने का पता लगाया है। ओड़ीशा के देवगढ़, केंदुझार और मयूरभंज जिलों में भूविज्ञान निदेशालय और GSI के प्रारंभिक सर्वेक्षण में सोने का पता लगाया है। इससे पहले GSI ने बारगढ़ जिले में कई स्थानों पर खनिज के रूप में सोने का पता लगाया था। 

ओड़ीशा के खान मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने इस की जानकारी दी। मलिक ने कहा की भूविज्ञान निदेशालय और जीएसआई ने प्रारम्भिक सर्वेक्षण में सोना पाया है। आगे की जांच शुरू हो चुकी है। इससे पहले GSI ने कई स्थानों पर कैलावेराइट, सिल्वेनाइट और पेगमेटाइट के खनिज रूप में सोने का पता लगाया था।