आज से सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें कीमत में कितने रुपये की हुई कटौती?

अप्रैल महीने के पहले दिन देशवासियों को गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी राहत मिली। सरकार ने आज से सिलेंडर (Commercial Cylinder) के दाम कम कर दिए हैं। इसके साथ ही सिलेंडर की नई कीमतें भी आज से लागू हो गई हैं। अब जानिए कितने में मिलेगा सिलेंडर?
 
LPG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत: गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को अप्रैल के पहले दिन राहत मिली। आज से गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच लोगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। आज से सिलेंडर की कीमतों में 32 रुपये की गिरावट आई है, लेकिन यह कटौती कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई है।READ ALSO:-शराब आज से हुई महंगी, जानिए अब कितने में मिलेगी देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर?

 

IOC से मिले अपडेट के मुताबिक, आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 1764.50 रुपये, कोलकाता में 1879 रुपये, मुंबई में 1717.50 रुपये और चेन्नई में 1930 रुपये में मिलेगा। आपको बता दें कि आखिरी बार सिलेंडर के दाम 1 मार्च 2024 को बढ़े थे। उस वक्त कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 25 रुपये महंगा हुआ था। 

 


देश के अन्य शहरों में क्या हैं सिलेंडर के दाम?
देश में लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए और बढ़ाए जा रहे हैं। देश के अन्य शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। जैसे आगरा में सिलेंडर 1811.5 रुपये में मिलेगा। लखनऊ में इसकी दर अब 1877.5 रुपये होगी। राजस्थान के जयपुर में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1786.50 रुपये में मिलेगा। गुरुग्राम में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1770 रुपये हो गई है।  लुधियाना में 19 किलो वाला सिलेंडर 1835.50 रुपये में मिलेगा। आज से पटना में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2039 रुपये हो गयी है। 

 

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी कम हुए थे
आपको बता दें कि पिछले महीने महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया था। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम हुए. 6 महीने में दूसरी बार सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई। पिछले साल राखी पर 200 रुपये कम हुए थे। इसके बाद महिला दिवस पर 100 रुपये कम करने की घोषणा की गई। देशभर में अब 14 किलो का सिलेंडर करीब 800 रुपये में मिलता है।