8 बार सांसद चुने गए पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह का निधन

 

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह (Buta Singh) का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे 86 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे। पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) के मुस्तफापुर गांव में जन्मे बूटा सिंह 8 बार लोकसभा के सांसद चुने गए थे। बूटा सिंह पंजाब के बड़े दलित नेता के तौर पर पहचाने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री रहे थे बूटा सिंह (Buta singh passes away)

बूटा सिंह राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) की सरकार में साल 1986 से 1989 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे। इससे पहले राजीव गांधी की सरकार (Rajiv Gandhi) में ही 1984 से 1986 तक कृषि मंत्री रहे। इसके अलावा बूटा सिंह 2004 से 2006 तक बिहार के राज्यपाल भी रहे थे। 2007 से 2010 तक मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।