उत्तर भारत में कोहरे का तांडव, पहलगाम सबसे ठंडा, Delhi-NCR में कल भी छाया रहेगा कोहरा

दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। इसका असर विमानों और रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले बुधवार को छाए कोहरे ने लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया। दिन में 11 बजे सूरज निकला, लेकिन शाम छह बजे के बाद उत्तर भारत में फिर से कोहरा छा गया।
 
उत्तर भारत में बढ़ती शीतलहर के बीच कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।  घने कोहरे के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त है। हवाई और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी. वहीं पारा लगातार गिरने से लोगों को शीतलहर का एहसास हुआ। कश्मीर के पहलगाम में पारा शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। Delhi-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड रही। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। READ ALSO:-सरकार ने कसा शिकंजा! सेलिब्रिटीज अब बेटिंग-लोन ऐप्स का विज्ञापन नहीं कर सकेंगे, आईटी विभाग ने लोन ऐप्स के लिए जारी किए निर्देश

 

 

 


कोहरे के कारण हवाई यात्रा प्रभावित
Delhi-NCR में घने कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। इसके अलावा रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कई यात्रियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोनू चौरसिया नाम के एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उनकी ट्रेन संख्या 12192 निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जबलपुर आठ घंटे की देरी से चल रही है। एक अन्य यात्री पुनित सचान ने कहा, 'ट्रेन संख्या 14252 (Shramshakti Express) नौ घंटे की देरी से चल रही है, जिससे 6.5 घंटे की यात्रा काफी असुविधाजनक हो गई है, खासकर बच्चों वाले यात्रियों के लिए जिनके पास अब पानी भी नहीं है। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट से चार उड़ानें जयपुर भेजी गईं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच चार उड़ानें जयपुर भेजी गईं। इनमें स्पाइस जेट एयरलाइन के तीन विमान और एयर इंडिया का एक विमान शामिल है। 

 

 

कश्मीर में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त
कश्मीर घाटी में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। श्रीनगर में घना कोहरा छाया रहा। कहा जा रहा है कि यहां कई सालों बाद इस तरह का कोहरा पड़ रहा है।  प्रशासन की ओर से परिवहन विभाग के अधिकारियों को एडवाइजरी भी जारी की गई है। श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। बारामूला जिले के गुलमर्ग में तापमान माइनस 2.8 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 2.2 डिग्री और कुपवाड़ा में माइनस 4.2 डिग्री दर्ज किया गया।