Big Breaking : देश के नए सेना प्रमुख का नाम तय, मनोज नरवणे की जगह लेंगे मनोज पांडे

मनोज मुकुंद नरवणे इस महीने के आखिर यानी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगे, ऐसे में 30 अप्रैल को ही मनोज पांडे सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
 

देश के नए सेना प्रमुख का नाम तय हो गया है। जी हां लेफिटनेंट जनरल मनोज पांडे भारत के नए सेना प्रमुख होंगे। आपको बता दें कि दरअसल वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे इस महीने के आखिर यानी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगे, ऐसे में 30 अप्रैल को ही मनोज पांडे सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। सबसे खासबात यह है कि मनोज पांडे देश के पहले इंजीनियरिंग होंगे जो सेना प्रमुख बनेंगे।

लेफिटनेंट जनरल मनोज पांडे का कैरियर 

लेफ्टिनेंट पांडे  दिसंबर 1982 में भारतीय सेना से जुड़े थे। उन्हें बॉम्बे सैपर्स में कमीशन मिला था। शुरुआत में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान नियंत्रण रेखा (LOC) के साथ एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली, उसके बाद पश्चिमी सेक्टर में एक इंजीनियर ब्रिगेड, एलओसी के साथ एक पैदल सेना ब्रिगेड और पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाके में एक पहाड़ी डिवीजन और पूर्वोत्तर में एक कोर की कमान संभाली। Read More. Big Breaking: CDS विपिन रावत का निधन, वायु सेना ने ट्वीट कर की पुष्टि

अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ भी रहे

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने आर्मी वार कॉलेज, महू से हायर कमांड कोर्स पूरा किया है, जिसके बाद उन्हें मुख्यालय 8 माउंटेन डिवीजन में कर्नल क्यू नियुक्त किया गया। 2021 में पूर्वी कमान का कार्यभार संभालने से पहले उन्होने अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ के रूप में भी काम किया है।

इन उपलब्धियों से हो चुके हैं सम्मानित

अब तक कि देश के लिए उनकी शानदार सेवा को देखते हुए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, सेनाध्यक्ष प्रशस्ति और दो बार जीओसी-इन-सी कमेंडेशन से सम्मानित किया जा चुका है। जनरल ऑफिसर द कर्नल कमांडेंट, द बॉम्बे सैपर्स हैं। Read More. Corona Cases Today : तेजी से बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, दिल्ली एनसीआर में रफ्तार तेज, देखें आज कितने केस आए

जून 1980 में सेना से जुड़े जनरल मनोज नरवणे

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज नरवणे का कमीशन जून 1980 में 7वीं सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में हुआ था। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बाद उनकी जगह जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 31 दिस्म्बर 2019 को सेना प्रमुख का पद संभाला था। लेकिन अब 30 अप्रैल को वो सेवानिवृत्त हो जाएंगे, जिससे अब आगे मनोज पांडे सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे।