UP समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान, उत्तरप्रदेश में 10 फरवरी को होगी पहले चरण की वोटिंग, संक्रमित मतदाता भी कर सकेंगे वोट

UP Election 2022 date announcement : चुनाव आयोग देश के पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहा है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 

 
 

UP Election 2022 date announcement : चुनाव आयोग देश के पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहा है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इन सभी राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल अगले दो से तीन महीने में पूरा हो रहा है। चुनाव आयोग ने कहा कि, कोरोना वायरस के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण लेकिन यह हमारा कर्तव्य है। चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान के लिए समय को एक घंटा बढ़ा दिया गया है।ऐसा कोरोना की वजह से किया गया है। चुनाव के समय की घोषणा अधिसूचना जारी करने के वक्त की जाएगी।

18.34 करोड़ मतदाता लेंगे हिस्सा

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि देश में 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटकॉल लागू किए जाएंगे। पोलिंग बूथ पर मास्क, सेनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था की गई है। 16% पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। 2.15 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बने हैं। इस बार पोलिंग स्टेशन पर मैक्सिमम वोटर्स की संख्या 1500 से 1200 कर दी गई है।

चुनाव खर्च की सीमा तय

वहीं 80 प्लस आयु वाले वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगों और कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को घर से वोट करने की सुविधा मिलेगी। कोविड पॉजिटिव लोगों के लिए बैलट वोटिंग की सहूलियत होगी। यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में चुनावी खर्च की सीमा बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दी गई है। मणिपुर और गोवा में यह खर्च सीमा 28 लाख रुपए होगी।

राजनीतिक दलों के लिए भी हैं नियम

सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों की आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा करनी होगी। उम्मीदवार को भी आपराधिक इतिहास बताना होगा। यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में 40 लाख रुपए हर कैंडिडेट खर्च कर पाएगा। मणिपुर और गोवा में यह खर्च सीमा 28 लाख रुपए होगी। चुनाव आयोग ने आज से 15 जनवरी तक रोड शो, रैली, साइकिल रैली पद यात्रा तक रोक पूर्ण रुप से रोक लगा दी है।  
 

यूपी में 7 चरण में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022 date announcement) होंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से चुनाव की शुरुआत होगी। 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग होगी। 14 फरवरी को दूसरे, 20 फरवरी को तीसरे, 23 फरवरी को चौथे, 27 को पांचवे, 3 मार्च को छठे और 7 मार्च को 7वें और अंतिम चरण का मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। चुनाव आयोग कोरोना को देखते हुए हर पहलुओं पर विचार कर रहा है। बता दें कि साल 2017 में 4 जनवरी को चुनाव की घोषणा हो गयी थी। 36 दिनों बाद 11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी।