विदेशी महिलाओं की गंदी हरकत! ऐसी जगह छिपा रखा था 32 किलो सोना कि देखकर कस्टम अधिकारी रह गए दंग....

मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में तस्करी के मामले में एक एयर होस्टेस को गिरफ्तार किया गया था। अब दो विदेशी महिलाओं के पास से करोड़ों रुपए का सोना बरामद हुआ है। महिलाएं यह सोना छिपाकर लाई थीं। इसे आगे बेचा जाना था।
 
कस्टम ने मुंबई एयरपोर्ट से 32 किलो 79 ग्राम सोना जब्त किया है। तस्करी के लिए नैरोबी से सोना लाने वाली दो विदेशी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त सोने की कीमत 19 करोड़ 15 लाख रुपये बताई जा रही है। महिलाओं ने सोने को अपने अंडरगारमेंट्स और बैग में छिपा रखा था। मुंबई कस्टम जोन के एयरपोर्ट कमिश्नरेट की ओर से महिलाओं के बारे में जानकारी भी दी गई है। शक के आधार पर मुंबई कस्टम जोन-III यूनिट ने महिलाओं की तलाशी ली। जिसके बाद महिलाओं के पास से सोना बरामद हुआ, जो तस्करी के लिए लाया गया था। दोनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।READ ALSO:-क्या राष्ट्रपति भवन में घुस आया था तेंदुआ? शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री के पीछे जाता दिखा अजीबोगरीब जानवर, Video देख चौंक जाएंगे आप.....

 

पुलिस ने केरल में फैले तस्करी रैकेट में सुरभि की संलिप्तता को लेकर कई लोगों से पूछताछ की थी। बाद में महिला को जेल भेज दिया गया। 13 मई को मुंबई एयरपोर्ट पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 3 केन्याई नागरिक भी शामिल थे। आरोपियों के पास से 6 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया। जिसके बाद कस्टम ने उनसे पूछताछ की।