‘मेरी गर्लफ्रेंड बनवा दो प्लीज’, दिल्ली पुलिस से शख्स ने लगाई  गुहार, बस एक गलती और पुलिस का आया ये जवाब 

 दिल्ली पुलिस का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस ने एक शख्स द्वारा मांगी गई मदद का जवाब दिया है। शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को ढूंढवाने के लिए दिल्ली पुलिस से मदद मांगी थी।
 
दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर लोगों को नए-नए तरीकों से आगाह और समझने का प्रयास करती रहती है। 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस के एक्स अकाउंट से एक क्रिएटिव पोस्ट किया गया। इसके बाद एक शख्स ने इस पोस्ट पर अपने लिए गर्लफ्रेंड तलाशनी शुरू कर दी। वह इसमें दिल्ली पुलिस से मदद मांग रहा था लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस लड़के को ट्रोल कर दिया। Read also:-होठों पर देश भक्ति, शरीर पर वर्दी…योग कार्यक्रम में डांस कर रहे रिटायर्ड फौजी की हार्ट अटैक से मौत, लोग समझे कर रहे थे परफॉर्म -Video

 

दिल्ली पुलिस की पोस्ट पर एक लड़के ने लिखा कि आप मुझे गर्लफ्रेंड कब कब बनवाओगे? मैं अभी भी सिग्नल हूं दिल्ली पुलिस। यह ठीक नहीं है, आप मुझे गर्लफ्रेंड ढूंढने में मदद करें। इस पोस्ट को लिखते हुए लड़के ने सिंगल की जगह सिग्नल लिख दिया, जिस पर दिल्ली पुलिस ने मजेदार जवाब दिया। 

 


इसका जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा कि सर, हम उसे ढूंढने में आपकी मदद कर सकते हैं (केवल तभी जब वह लापता हो)। दिल्ली पुलिस ने आगे लिखा कि अगर आप 'सिग्नल' हैं, तो हमें उम्मीद है कि आप रेड नहीं ग्रीन ही रहेंगे। अब दिल्ली पुलिस की यह पोस्ट वायरल हो रही है। 

 

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर पुलिस आपकी बात सुनने को तैयार नहीं है तो उन्हें एक पत्र लिखकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने का अनुरोध करें। अगर फिर भी वो मदद नहीं करते तो आपको हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए, वहां से आपको मदद मिलेगी। बाकी दिल्ली पुलिस का काम हाईकोर्ट संभाल लेगा।

 

एक ने लिखा कि इतनी क्रिएटिविटी दिखाने की बजाय दिल्ली पुलिस को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। दूसरे ने लिखा कि दिल्ली पुलिस को थोड़ा क्राइम रोकने पर ध्यान देना चाहिए या क्राइम पेट्रोल पुलिस का काम क्राइम रोकना है? एक और ने लिखा कि दिल्ली पुलिस के पास ढेरों शिकायतें पड़ी हैं, जिन पर सुनवाई नहीं हो रही है।