IMD अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश की चेतावनी...जानिए इन राज्यों का भी हाल....

दिल्ली में मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।  सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। कहा जा रहा है कि इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है। स्काई मीटर वेदर के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। 
 
भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक हफ्ते तक दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा। आने वाले चार दिनों में दिल्ली एनसीआर में तेज तूफान की आशंका है। Read Also:-सलमान खान को पहली और आखिरी वार्निंग, वायरल पोस्ट में लिखा-अगली बार गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी,

दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है। 

 

बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।  सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। कहा जा रहा है कि इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है। कल से धूल भरी आंधी चल रही है। तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश से वातावरण में नमी बनी हुई है। बारिश के बीच कई बार गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनी गई।

 

48 घंटे में चल सकती है तेज आंधी
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने 14 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट और 15 अप्रैल को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 35 से 45 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना रहेगी। खासकर 19 और 20 अप्रैल को मौसम एक बार फिर खराब हो सकता है। दोनों दिन दिल्ली में तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है। 

 

पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी 
शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना बना दिया। स्काई मीटर वेदर के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई, जिससे सूखे की स्थिति से राहत मिली। यह सुहावना मौसम अगले 24-48 घंटों तक जारी रह सकता है, जिससे पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।