दिल्ली मेट्रो समाचार: दिल्ली मेट्रो के गेट में साड़ी फंसने से घिसटती चली गई महिला, हुई दर्दनाक मौत

 दिल्ली मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में साड़ी फंसने से घायल हुई महिला की आज अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना 14 दिसंबर को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर हुई थी।
 
दिल्ली मेट्रो में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। दिल्ली मेट्रो सफर के लिहाज से बेहद किफायती और सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। दिल्ली मेट्रो में हुई खराबी की कीमत महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला की साड़ी ट्रेन के दरवाजों के बीच फंस गई। दरवाजे के सेंसर ने काम करना बंद कर दिया और मेट्रो रेल महिला को घसीटते हुए आगे बढ़ गई।READ ALSO:-New Rapid Rail Corridors : अब मेरठ के बाद दिल्ली से इन रूटों पर भी चलेगी रैपिड रेल, देखें रूट मैप; जानिए कौन-कौन से स्टेशन होंगे?

 

बुरी तरह घायल महिला की अस्पताल में हुई मौत
इस हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मृतक महिला की पहचान रीना के रूप में हुई है, जो नांगलोई की रहने वाली थी। रीना की उम्र 35 साल बताई जा रही है। मामले की जांच के लिए मेट्रो रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की देखरेख में एक कमेटी बनाई गई। घटना 14 दिसंबर की है, जब महिला को प्लेटफॉर्म पर घिसटता देख अन्य यात्री चिल्लाने लगे, लेकिन मेट्रो आगे बढ़ती रही। 

 

मामले की जांच चल रही है
मामले की जांच मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा की जा रही है। DMRC सीसीटीवी फुटेज की मदद से सबूत इकट्ठा कर रही है। बताया जा रहा है कि दरवाजों के बीच लगे सेंसर के काम न करने के कारण यह हादसा हुआ। इंद्रलोक से मोहन नगर जा रही रीना के हाथ में बोतल और जैकेट थी। महिला के साथ उसका बेटा भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि ट्रेन रीना को कई मीटर तक घसीटती ले गई। इस दौरान रीना बुरी तरह घायल हो गई। महिला को जब अस्पताल ले जाया गया तो वह बुरी तरह घायल थी। मौत से लड़ते हुए रीना ने सफदरजंग अस्पताल के ICU में आखिरी सांस ली। 

 

दिल्ली मेट्रो के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर हुई इस घटना के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जांच की बात कही है। इस मामले में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने घटना की जांच शुरू कर दी है। DMRC के मुताबिक, घटना की सीसीटीवी फुटेज और सबूतों से जानकारी जुटाई जा रही है।