दिल्ली : नरेला की मूंग दाल मिल में गैस लीक, कंप्रेसर ब्लास्ट में 3 मजदूर जिंदा जले, 6 घायल, फैक्ट्री में मचा हड़कंप-Video 

 जिस दाल मिल में हादसा हुआ है, वह दिल्ली के नरेला में है। बचाव दल ने मिल के अंदर फंसे 9 लोगों को बचा लिया है। इनमें से तीन की मौत हो गई है। मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग बुझाने में लगी हैं।
 
दिल्ली के नरेला में मूंग दाल की फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। घटना शनिवार सुबह 3:35 बजे की है। फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी फोन पर दी गई, जिसमें 9 लोग फंस गए। आग लगने की वजह से फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। पुलिस को सुबह फोन पर आग लगने की सूचना दी गई, जिसमें कहा गया कि फैक्ट्री में आग लगी है, किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।Read also:-मेरठ : स्पोर्ट्स कारोबारी के घर से 70 लाख की चोरी, नौकर आभूषण और कैश लेकर भागा, घटना CCTV में कैद;

 

 


गैस रिसाव से लगी आग
जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ वह अंकित गुप्ता और विनय गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है। दोनों रोहिणी में रहते हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में गैस बर्नर पर सादा मूंग भूनने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक पाइप से गैस लीक होने लगी। इससे फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से कंप्रेसर ओवरहीट हो गया और फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। गनीमत रही कि आग आसपास की इमारतों तक नहीं फैली। अगर ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती जांच में पता चला है कि गैस बर्नर पर कच्चा मूंग भूना जाता है। एक पाइपलाइन पर गैस लीक होने से आग लग गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और ब्लास्ट हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मिल के अंदर मजदूरों की सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।