Delhi-NCR हुआ शिमला से भी ज्यादा ठंडा, NCR में घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य हुई, देश के 10 राज्यों में ऐसा रहा मौसम

दिल्ली में तापमान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी कम है। रविवार सुबह शिमला मनाली में तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में तापमान 6 डिग्री से नीचे रहा। रविवार को Delhi NCR समेत पूरे उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रहा। वहां दृश्यता भी शून्य हो गई। 
 
Delhi-NCR में इस समय जानलेवा ठंड पड़ रही है। इस समय दिल्ली का तापमान शिमला और देहरादून से भी कम है। यहां लोगों को शीतलहर के साथ कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। आज पूरा Delhi-NCR घने कोहरे की चपेट में है। इस वजह से कई जगहों पर दृश्यता शून्य है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच गया है। सफदरजंग और पालम में दृश्यता शून्य है। दिल्ली में आज देर रात तक जीरो विजिबिलिटी का भी रिकॉर्ड बना है। READ ALSO:- अगर पत्नी संबंध नहीं बना रही है तो क्या पति को तलाक देने का अधिकार है या नहीं? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा?

 


मौसम विभाग के मुताबिक इस सीजन का सबसे ठंडा दिन शनिवार रहा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी दिल्ली में ठंड और शीत लहर का दौर जारी रहेगा। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 3.5 डिग्री, लोधी रोड में 3.4 डिग्री, आयानगर में 4 डिग्री, रिज में 4.4 डिग्री और पालम में 5.9 डिग्री है। मौसम विभाग ने कल घने कोहरे के साथ-साथ शीत लहर की भी भविष्यवाणी की है।

 

 


15 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी
मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से मौसम थोड़ा साफ होने की उम्मीद है, लेकिन अगले पूरे हफ्ते ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने Delhi-NCR में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही छोटे बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे रहा।