Corona Case In Country: कोरोना के मामलों ने तोड़े अपने ही रिकार्ड, 24 घंटे में 1,16,990 लाख केस, 302 मौतें,10 दिनों में 10 गुना अधिक संक्रमण
वहीं अगर देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 3,65,439 हो गई है।
कोरोना अपडेट:-
- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए पीएम मोदी के साथ वर्चुअल बैठक करेंगी। इस मुलाकात की जानकारी खुद ममता ने दी है। वहीं, राज्य में आने-जाने वालों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।
- कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने 21 जनवरी तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है। इसमें सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान शामिल हैं.
- महाराष्ट्र के अलग-अलग अस्पतालों में अब तक कुल 338 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के मुताबिक पिछले 4 दिनों में संक्रमण के ये मामले सामने आए हैं।
- महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गृह मंत्री कार्यालय के मुताबिक, मंत्री के आवास पर रहने वाले सभी लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद संक्रमितों की पुष्टि हुई।
- ओडिशा सरकार ने राज्य में 50% कर्मचारियों की क्षमता के साथ सरकारी कार्यालय चलाने का निर्णय लिया है। यह आदेश फिलहाल 7 से 31 जनवरी तक लागू रहेगा।
- राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। गहलोत के बेटे वैभव पहले ही संक्रमित हो चुके हैं।
- तीन दिन में चंडीगढ़ पीजीआई के 196 डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 87 डॉक्टर और 109 अन्य स्टाफ सदस्य हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की स्थिति:-
दिल्ली
यहां गुरुवार को 15,097 लोग संक्रमित पाए गए। 6900 लोग ठीक हुए और 6 मौतें दर्ज की गईं। राज्य में अब तक 14.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 14.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,127 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 31,498 मरीजों का इलाज चल रहा है।
कर्नाटक
गुरुवार को यहां 5031 लोग संक्रमित पाए गए। 271 लोग ठीक हुए और 1 व्यक्ति की मौत हुई। राज्य में अब तक 30.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 29.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,358 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 22,173 मरीजों का इलाज चल रहा है।
तमिलनाडु
गुरुवार को यहां 6983 लोग संक्रमित पाए गए। 721 लोग ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब तक 27.67 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,825 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 22,828 मरीजों का इलाज चल रहा है।
पश्चिम बंगाल
गुरुवार को यहां 15,421 लोग संक्रमित पाए गए। 7343 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 16.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 16.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,846 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 41,101 मरीजों का इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र
गुरुवार को यहां 36,265 लोग संक्रमित पाए गए। 8907 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 67.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 65.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 41 हजार 594 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1,14,847 मरीजों का इलाज चल रहा है।
देश के अन्य राज्यों की स्थिति
उतार प्रदेश
गुरुवार को यहां 3114 लोग संक्रमित पाए गए। 47 लोग ठीक हो गए और एक मौत दर्ज की गई। राज्य में अब तक 17.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,917 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 8224 मरीजों का इलाज चल रहा है।
राजस्थान
गुरुवार को यहां 2656 लोग संक्रमित पाए गए। 404 लोग ठीक हुए। आज यहां एक भी मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक 9.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,967 लोगों की मौत हुई है। 7268 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश
गुरुवार को यहां 1033 लोग संक्रमित पाए गए। 102 लोग ठीक हो गए। आज यहां एक भी मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक 7.96 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,535 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2475 मरीजों का इलाज चल रहा है।
हरियाणा
गुरुवार को यहां 2678 लोग संक्रमित पाए गए। 801 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हुई। राज्य में अब तक 7.81 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,067 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 7912 मरीजों का इलाज चल रहा है।
पंजाब
यहां गुरुवार को 2379 लोग संक्रमित पाए गए। 121 लोग ठीक हुए और 5 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब तक 6.11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 5.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,662 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 6687 मरीजों का इलाज चल रहा है।
झारखंड
गुरुवार को यहां 3704 लोग संक्रमित पाए गए। 435 लोग ठीक हुए और 4 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.65 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 3.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5153 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 14255 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बिहार
यहां गुरुवार को 2379 लोग संक्रमित पाए गए। 289 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब तक 7.32 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,098 लोगों की मौत हुई है। 5785 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ
गुरुवार को यहां 2400 लोग संक्रमित पाए गए। 56 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हुई। राज्य में अब तक 10.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,606 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 6905 मरीजों का इलाज चल रहा है।
गुजरात
गुरुवार को यहां 4213 लोग संक्रमित पाए गए। 860 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हुई। राज्य में अब तक 8.44 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 8.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,127 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 14346 मरीजों का इलाज चल रहा है।