Corona : एक महीने में 7 गुना बढ़े एक्टिव केस, अब 20 हजार से ज्यादा केस, दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में आ रहे ज्यादा केस

 देश में पिछले एक महीने में एक्टिव केस में 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 3 मार्च को एक्टिव मरीजों की संख्या 2686 थी, जो बढ़कर 20,219 हो गई है। 
 
देश में पिछले एक महीने में एक्टिव केस में 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 3 मार्च को एक्टिव मरीजों की संख्या 2686 थी, जो बढ़कर 20,219 हो गई है। यह संख्या अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 23 अक्टूबर को एक्टिव केस 20,601 थे।Read Also:-रैपिड रेल: इंतजार की घड़ियाँ खत्म, जल्द शुरू होने जा रही है रैपिड रेल, जानिए कहां से और कब से चलेगी रैपिड ट्रेन

 

पिछले 40 दिनों में कोरोना के सक्रिय मामलों में 910% की वृद्धि हुई है। 22 फरवरी को देश में एक्टिव केस सिर्फ 2000 थे, जो 2 अप्रैल तक बढ़कर 20 हजार से ज्यादा हो गए हैं। यह बढ़ोतरी नए मामलों में बढ़ोतरी के बाद हुई है। फरवरी में देश में रोजाना नए केस 200 से कम थे, मार्च के पहले हफ्ते में रोजाना केस का आंकड़ा 300 पहुंचा, 18 मार्च को 1071 केस दर्ज किए गए 29 मार्च से रोजाना 3000 से ज्यादा केस मिल रहे हैं।

 

देश में कोरोना की स्थिति
2 अप्रैल को देश में कोरोना के 3641 नए मामले सामने आए। 1800 लोग इस बीमारी से ठीक हुए, जबकि 11 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मामले दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश से आ रहे हैं। इन राज्यों में एक हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

 

हरियाणा में कोरोना ने बढ़ाई चिंता; शादी समारोह समेत 100 से ज्यादा भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में मास्क जरूरी है। हरियाणा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। मंत्री अनिल विज ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। 

 

उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है, अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन करना होगा। जहां भी 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ हो, बारात हो या अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम, उन्हें मास्क पहनना अनिवार्य है। इस आशय के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

दिल्ली में फिर बढ़े मामले, अलर्ट पर सरकार
दिल्ली में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। सोमवार को यहां 293 नए मामले दर्ज किए गए। दो लोगों की मौत भी हुई। राजधानी में दो अप्रैल को 429 मामले दर्ज किए गए।

 

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 18% से ज्यादा है। यानी 100 में से 18 लोग टेस्टिंग के दौरान संक्रमित पाए जाते हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार सतर्क है. कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

 

केरल में 4 हजार, महाराष्ट्र-गुजरात में 2 हजार से ज्यादा एक्टिव केस
कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र और गुजरात में देखा जा रहा है। इन दोनों राज्यों में एक्टिव केस 2 हजार से ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को 248 नए मामले आए, जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। वहीं, गुजरात में 231 नए संक्रमित मिले, 349 मरीज ठीक हुए। शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई।

 

केरल की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा 4740 एक्टिव केस दर्ज किए गए। कोरोना के शुरुआती दौर से अब तक राज्य में 71 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 

 

वहीं, छत्तीसगढ़ के एक गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को 19 छात्राएं संक्रमित पाई गईं। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि इन छात्राओं के संपर्क में आए अन्य छात्रों की भी जांच की जा रही है।

 

नया वेरिएंट XBB 1.16 कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि देश में कोविड के नए मामले बढ़ने के लिए कोरोना एक्सबीबी 1.16 का नया वेरिएंट जिम्मेदार है।

 

दिल्ली के सीनियर डॉक्टर डॉ. संदीप नायर ने कहा-कोरोना का जो स्ट्रेन आया है, वह ज्यादा गंभीर रूप नहीं ले चुका है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन लोगों में हल्के लक्षण देखे गए हैं, ज्यादातर लोग घर पर ही दवा खाकर ठीक हो रहे हैं. चिंता करने की कोई बात नहीं है।