दिल्ली-NCR में ठंड-कोहरे का प्रकोप, और इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, कोहरे के चलते हवाई उड़ानों और ट्रेनों पर असर

Delhi-NCR में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। गुरुवार सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ शीतलहर चल रही है। कई इलाकों में भारी बर्फबारी भी हो रही है। 
 
राष्ट्रीय राजधानीDelhi and NCR में तापमान काफी गिर गया है। गुरुवार की सुबह कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा छाया रहा। गुरुवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी 25-50 मीटर के आसपास देखी गई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। READ ALSO:-गाजियाबाद: प्रेम विवाह करने वाली ये महिला, एक दिन बन गई कातिल, खुद पत्नी ने दबाया गला, प्रेमी ने किए चाकू से वार;

 

विजिबिलिटी 25-50 मीटर थी
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को लेकर है। गुरुवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को दिल्ली और NCR में इस सीजन का सबसे घना कोहरा देखने को मिला। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी कम रही। गुरुवार सुबह दृश्यता 25-50 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली के आनंद विहार, अक्षरधाम, एनएच 24, मयूर विहार में 25 मीटर विजिबिलिटी हो गई है। 

 

करीब 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं
कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन के लिए गुरुवार सुबह कई यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां पहुंचने पर पता चला कि कोहरे के कारण उनकी ट्रेनों का समय बदल गया है। रेलवे के मुताबिक घने कोहरे के कारण 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 

 

डायवर्ट की गई कई उड़ानें
दिल्ली में घने कोहरे के कारण करीब 9 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि स्पाइसजेट की तीन और एयर इंडिया की एक उड़ान को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जयपुर डायवर्ट किया गया। बुधवार देर शाम विस्तारा एयरलाइंस ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली उसकी पांच उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है।

 

पहाड़ों में बर्फबारी
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी और शीतलहर चल रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश के कारण मैदानी इलाकों में भी शीतलहर चल रही है।  इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। 

 

राजस्थान में बारिश का अनुमान
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 16 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। माउंट आबू राजस्थान का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री के आसपास देखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर के बाद पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं। माना जा रहा है कि बारिश के बाद राजस्थान के कई जिलों में पारा और गिरेगा।