Bharat Jodo Nyay Yatra : न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने BJP पर लगाया आरोप, कहा-प्रधानमंत्री अब तक मणिपुर के आंसू पोंछने नहीं आए....

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से शुरू हो गई। राहुल गांधी दौरे के लिए दिल्ली से मणिपुर पहुंचे। राजधानी इंफाल से यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडा फहराया। व्यापक जनसंपर्क के मकसद से शुरू हुई इस यात्रा में राहुल गांधी के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। 
 
अब से कुछ ही देर में मणिपुर से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए राहुल गांधी कई कांग्रेस नेताओं के साथ इंफाल पहुंच गए हैं।  कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका जोरदार स्वागत किया। READ ALSO:-सपा नेता अखिलेश यादव ने भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से बनाई दूरी, आमंत्रण के जवाब में एक्स पर लिखा पोस्ट....

 

 



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाई।