ABP C-Voter Survey: उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, आया सर्वे का परिणाम; पढ़ें

यूपी, पंजाब सहित देश के पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जनता किसे अपने राज्य की कमान सौंपने की तैयारी कर रही है इसे जानने के लिए ABP C-Voter Survey हुआ, जिसके परिणाम आ चुके हैं।

 
ABP C-Voter Survey: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भी भाजपा प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी साबित होगी। प्रदेश में भाजपा को बहुमत से जीत तो मिल सकती है, लेकिन पार्टी का वोट प्रतिशत कम होने के आसार है। यह बात ABP C-Voter Survey:में सामने आई है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में 41% यानी 241 से 249 सीटें मिलने के आसार है। वहीं समाजवादी पार्टी 32% वोट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रह सकती है। सर्वे के मुताबिक सपा को इस बार चुनाव में 130 से 138 सीटें मिल सकती है। वहीं बसपा 15 से 19 और कांग्रेस 3 से 7 सीटों में सिमट सकती हैं। इस हिसाब से बसपा का वोट शेयर 15% जबकि कांग्रेस व अन्य दलों को 6-6% का वोट शेयर मिलने का अनुमान है। 

 

पंजाब में त्रिशंकु बनने की संभावना

सर्वे के मुताबिक पंजाब में होने वाले चुनावों में त्रिशंकु बनने की संभावना है। यहां आम आदमी पार्टी प्रदेश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरेगा। सर्वे में सामने आया है कि प्रदेश की 117 विधानसभा सीटों में से 55 सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जाने के आसार हैं,  जबकि कांग्रेस 30 से 47 सीटों और अकाली दल को 17 से 25 सीटे मिलने की बात सर्वे में सामने आई है। वहीं देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा महज 1 सीट पर ही सिमटकर रह सकती है। Read Also: फिर आया सुनहरा मौका, सरकार करोड़ों लोगों के खातों में डालने जा रही है 2000-2000 रुपये; ऐसे चेक करें अपना नाम

 

उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा को बहुमत मिलने के आसार

उत्तराखंड में होने वाले चुनावों को लेकर किए गए सर्वे के नतीजो के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के आासार हैं। यहां भाजपा को  45% यानी 42-46 सटी, कांग्रेस को 34%, आम आदमी पार्टी को 15% यानी 21-25 सीट और अन्य दलों को 6% वोट मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में 0-4 और अन्य दलों को 2 सीटें मिल सकती हैं। Read Also : मेरठ में कमजोर हुई बसपा: एक दर्जन से ज्यादा अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, थामा कांग्रेस का हाथ 

गोवा में फिर सत्ता में आ सकती है बीजेपी

वहीं सर्वे के मुताबिक गोवा में दोबारा बीजेपी के सत्ता में आने की उम्मीद है। भाजपा को गोवा में 40 में से 24-28 सीटें यानी 38% वोट शेयर मिलने के आसार हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का गोवा में वोट शेयर 23% जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 18% रह सकता है। इसके अलावा अन्य दलों को 21% वोट मिल सकते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरी थी, लेकिन सरकार नहीं बना पाई थी।

 

मणिपुर में भाजपा को 21-25 सीटें मिल सकती हैं

एबीपी सी वोटर के सर्वे के मुताबिक मणिपुर की 60 में से 21 से 25 सीटे बीजेपी और 18 से 22 सीटें कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है। वहीं नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) को 4 से 8 और अन्य पार्टियों को 1 से 5 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर में इसे देखें तो भाजपा का वोट शेयर 36%, कांग्रेस का वोट शेयर 34%, NPF का वोट शेयर 9% और अन्य दलों का वोट शेयर 21% रहने के आसार हैं।

 

बीएसपी ने कहा- हम ऐसे सर्वे में विश्वास नहीं रखते

उधर इस सर्वे के परिणाम आने के बाद बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एमएच खान ने कहा कि हम इस सर्वे में विश्वास नहीं रखते। ऐसे सर्वो से भाजपा यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सिर्फ भाजपा और सपा के बीच ही मुकाबला होना है, लेकिन सच यह है कि बसपा इस बार पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बना रही है। सपा के पास सिर्फ 6.5 फीसदी वोट हैं, जबकि बसपा के पास 23 फीसदी।

 

सर्वे में ये सवाल भी पूछे गए 

सवाल
हां 
नहीं
क्या राम मंदिर चुनाव का बड़ा मुद्दा होगा? 
61 फीसदी
39 फीसदी
क्या राजा महेन्द्र प्रताप यूनिवर्सिटी बनाकर जाटों का दिल जीता गया?
55 फीसदी
45 फीसदी
पिछले कुछ दिनों में यूपी में कानून व्यवस्था खराब हुई है?
63 फीसदी
37 फीसदी
किसान आंदोलन को लेकर सही कौन है?
59 फीसदी के लिए किसान
41 फीसदी के लिए सरकार
लखीमपुर कांड से क्या यूपी सरकार की छवि को नुकसान हुआ?
70 फीसदी
30 फीसदी
लखीमपुर कांड से क्या बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचा है?
60 फीसदी
40 फीसदी
क्या विपक्ष का चुनाव की वजह से लखीमपुर खीरी मुद्दे को हवा देने की कोशिश कर रहा है?
58 फीसदी
42 फीसदी
लखीमपुर खीरी हिंसा की वजह अजय मिश्रा का बयान है?
61 फीसदी
39 फीसदी
फ्री बिजली के वादा का उत्तराखंड चुनाव पर असर पडे़गा ?
33 फीसदी
67 फीसदी
उत्तराखंड में जमीन कानून से चुनाव पर असर होगा?
50 फीसदी
50 फीसदी
देवास्थानम बोर्ड का मुद्दा उत्तराखंड चुनाव को प्रभावित करेगा?
52 फीसदी
48 फीसदी
उत्तराखंड में बार-बार बीजेपी को सीएम बदलने से फायदा होगा?
33 फीसदी
67 फीसदी
कांग्रेस ने पंजाब में सीएंम बदलकर सही किया ?
59 फीसदी
41 फीसदी
क्या कैप्टन को हटाने से कांग्रेस को फायदा होगा ?
54 फीसदी
46 फीसदी
क्या पंजाब के सीएम के लिए चन्नी सही पसंद हैं ?
 60 फीसदी
 40 फीसदी

 

सर्वे में कितने लोग शामिल?

 इस सर्वे में 98 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वे  4 सितंबर 2021 से 4 अक्टूबर के बीच किया गया है। इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है।