हम Zometo नहीं चलाते की घर तक खाना पहुंचाएंगे - UP के बाढ़ ग्रस्तों से बोलें DM

अंबेडकर नगर में इस समय घाघरा उफान पर है और विकराल रूप धारण कर लिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने गए जिला अधिकारी का एक बेतुका बयान भी सामने आया है। 

 

बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने गए अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बाढ़ पीड़ित लोगों यह कहते हुए दिखाई दे रहे है। डीएम कह रहे है कि हम जोमाटो सर्विस (Zometo) नहीं चला रहे है कि घर तक खाना पहुंचाएंगे। मदद लेनी है तो बाढ़ चौकी तक आना ही होगा। इसीलिए बाढ़ चौकी स्थापित किया जाता है और सरकार जोमाटो नहीं चला रही है।

सोशल मीडिया पर वाइरल विडियो पर यूजर्स कर रहे है DM की आलोचना

डीएम ने लोगों से यह भी कहा कि 500 मीटर या एक किलोमीटर के दायरे में बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। जहां शौचालय की सुविधा, पेयजल, चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर और अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है। उन्होंने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचने का अनुरोध किया। इसके अलावा वहां राहत किट भी बांटी जा रही है।. डीएम की टिप्पणी की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही, जहां यूजर्स ने उन्हें 'असंवेदनशील' अफसर करार दिया है। read more. ट्रांसजेंडर्स के साथ 'गंदी हरकत' करना चाहा रहे थे, मना करने पर VIDEO बनाया और बुरी तरह पीटा, बाल भी काट दिए

अंबेडकर नगर में इस समय घाघरा उफान पर है और विकराल रूप धारण कर लिया है। बाढ़ का पानी अब गांवों में पहुंच गया है और घरों में घुस गया है। जिससे लोगों को बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए लग गया है। बाढ़ चौकियां और राहत शिविर स्थापित कर आवश्यक वस्तुओं को पहुंचा रहा है।