Video : बेंगलुरु से सामने आया एक शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटे जाने का वीडियो, पीड़ित घायल शख्स का चल रहा है इलाज 

पीड़ित शख्स मुथप्पा ने बताया कि उसने मेरी कार को टक्कर मारी थी। वह फोन पर बात करते हुए स्कूटर चला रहा था। अगर वह रुक जाता और सॉरी बोलता तो मैं उसे जाने देता, लेकिन उसने भागने की कोशिश की थी।
 
बेंगलुरु के मगदी रोड पर एक शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स काफी तेज रफ्तार में स्कूटी चला रहा है। स्कूटी के पीछे एक शख्स लटका हुआ है। शख्स स्कूटर के साथ-साथ काफी दूर तक सड़क पर घिसटता आ रहा है। पीड़ित का इलाज शहर के अस्पताल में चल रहा है। दोपहिया वाहन चालक को पुलिस ने गोविंदराज नगर थाने से पकड़ा है। डीसीपी वेस्ट बेंगलुरु ने यह जानकारी दी है।Read Also:-इस राज्य में बच्चे पैदा करने पर मिलेगी मोटी रकम...एक साल की छुट्टी भी दी जाएगी, तीन बच्चे हुए तो होगा जबरदस्त फायदा