Video : सन्यासी के वेश में शैतान! पहले दान लिया उसके बाद हाथ जोड़े और फिर किया पूर्व सांसद पर कटार से हमला किया

हमले के बाद शेषागिरी राव, आंध्र प्रदेश के तुनी शहर में अपने घर के बाहर घायल अवस्था में पड़े थे। कुछ देर बाद घर पर मौजूद लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत उन्हें अस्पताल ले कर गए।
 
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सांसद शेषगिरी राव पर गुरुवार सुबह जानलेवा हमला किया गया। यह हमला उनके घर के बाहर किया गया। सीसीटीवी में कैद वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर सन्यासी के वेश में आया था। उसने पहले पूर्व सांसद से दान मांगा। शेषगिरी राव जब राशन दान कर रहे थे तो उन पर धारदार हथियार से उसने हमला कर दिया। हमले के बाद से वह फरार है।Read Also:-300 किलोमीटर की रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ पेश, 3 सेकेंड में 100 के पार पहुंचेगी स्पीड

 

वहीं, हमले के बाद आंध्र प्रदेश के तुनी शहर में शेषागिरी राव अपने घर के बाहर घायल अवस्था में पड़े थे। कुछ देर बाद घर पर मौजूद लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। फिलहाल उन्हें काकीनाडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर और हाथ में काफी गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया है कि हमला गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे किया गया।Read Also:-वायरल वीडियो : अपने मासूम बेटे को गोद में लेकर पुल से कूदने ही वाली थी ये महिला, तभी हो गया ये चमत्कार- देखें दिल की धड़कने बढ़ाने वाला VIDEO

 

 

पूर्व सांसद की दिनदहाड़े हत्या की कोशिश के खिलाफ टीडीपी नेता तुनी शहर में एकजुट हो गए हैं। इस दौरान नेता और कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। टीडीपी हमेशा आंध्र प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती रही है।