ट्रैफिक चालान: यातायात के इन नियमों को तोड़ा या किया नजरंदाज तो कट सकता आप का भारी चालान, देखें जुर्माने की लिस्ट

एक अच्छे और सशक्त नागरिक के रूप में आपको आवश्यक यातायात नियमों के बारे में पता होना चाहिए ताकि जब भी आप अपने मोटर वाहन के साथ सड़क पर निकले तो एक सुरक्षित यातायात वातावरण बनाया जा सके।
 
एक सशक्त नागरिक के रूप में आपको आवश्यक यातायात नियमों के बारे में पता होना चाहिए ताकि जब भी आप मोटर वाहन के साथ सड़क पर जाएं तो एक सुरक्षित यातायात वातावरण बनाया जा सके। इससे आप भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी सुरक्षित रहेंगे। सुरक्षित यातायात वातावरण के लिए यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि लोग अनजाने में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं क्योंकि उन्हें नियमों की जानकारी नहीं होती है। इसलिए आज हम आपको कुछ बेसिक ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि किस ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर आपको कितना जुर्माना भरना पड़ सकता है। Read Also:-काम की खबर : वाहन चालक सावधान! बिना इस सर्टिफिकेट के आप का हो सकता है ₹10 हजार तक का चालान, इस तरह कर सकतें हैं डाउनलोड

 

नियमों और जुर्माने का उल्लंघन

 

  • वाहन में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगता है।
  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगता है।
  • ओवरस्पीडिंग पर 2000 रुपये तक का जुर्माना लगता है।
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना है। 6 महीने की जेल हो सकती है।
  • दूसरी बार शराब पीते और गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।
  • बिना वाहन बीमा के वाहन चलाने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगता है। 3 महीने की जेल भी हो सकती है।
  • नाबालिग को गाड़ी चलाने पर माता-पिता पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। 3 साल की जेल भी हो सकती है।
  • बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगता है।
  • आरसी के बिना वाहन चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगता है।

 

ये कुछ बेसिक ट्रैफिक रूल्स हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए और न सिर्फ जानना चाहिए बल्कि सभी को फॉलो भी करना चाहिए। इससे आप भारी चालान से बच सकते हैं।