Single Use Plastic Ban : कल से प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक, सोच समझकर खरीदें प्लास्टिक आइटम, लिस्ट में देखें कौन-कौन से चीजें नहीं कर पाएंगे प्रयोग

 देश में प्लास्टिक की वस्तुओं के निर्माण, भंडारण, आयात, वितरण, बिक्री और उपयोग हर चीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कल यानी 1 जुलाई से कोई भी इसका प्रयोग करते पाया जाता है तो सख्त करवाई होगी।
 
Single Use Plastic Ban : आने वाले महीने के पहले दिन से ही आपको रोजमर्रा में इस्तेमाल (Daily use products) होने वाली बहुत सी चीजें दिखाई नहीं देंगी। यदि दिखाई दी तो उनमें भी करवाई होनी तय है। साथ ही आपको जो चीजें 10 रुपए में मिलती थी, अब इतने में मिलना मुश्किल होगा। आपको बता दें इन सब का कारण भारत में 1 जुलाई( 1 july) से सिंगल यूज प्लास्टिक (Single use plastic) का पूरी तरह से बैन हो जाना है। 
single use plastic banned

कुछ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA) में Single use plastic products pollution से निपटने की बात कही थी। अब उसी बात पर अमल करते हुई देश में प्लास्टिक की वस्तुओं के निर्माण, भंडारण, आयात, वितरण, बिक्री और उपयोग हर चीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कल यानी 1 जुलाई से कोई भी इसका प्रयोग करते पाया जाता है तो सख्त करवाई होगी।

इन चीजों पर लगा बैन (list of plastic items)

  1. प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड 
  2. गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक 
  3. प्लास्टिक के झंडे
  4.  कैंडी स्टिक 
  5. आइसक्रीम स्टिक 
  6. सजावट के लिए पॉलीस्टाइनिन (थर्मोकोल) 
  7. प्लास्टिक की प्लेट 
  8. कप
  9. गिलास
  10. कटलरी 
  11. कांटे
  12. चम्मच 
  13. चाकू 
  14. स्ट्रॉ 
  15. ट्रे 
  16. मिठाई के डिब्बों को रैप या पैक करने वाली फिल्म 
  17. निमंत्रण कार्ड 
  18. सिगरेट के पैकेट
  19. 100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसी बैनर 
  20. स्टिकर

बैन हो रहे चीजों का असर रोजमर्रा पर

आए दिन हम चाय पीने से लेकर रात में सोते समय कान में ईयर फोन तक में प्लास्टिक का उपयोग करते हैं। इसके बैन होने से आम आदमी के जीवन में महंगाई और रोजगार जैसी समस्याएं सामने आएंगी।

विकल्प में इनका करें उपयोग

हम पॉलिथीन के स्थान पर कॉटन बैग या कागज के थैले का प्रयोग कर सकते हैं। प्लास्टिक कप की जगह कुल्हड़ और प्लास्टिक चम्मच की जगह बांस की स्टिक का प्रयोग करें। हालाकि प्लास्टिक का विकल्प महंगा अवश्य है। Read More. Manipur Landslide : मणिपुर में बड़ा लैंड स्लाइड, आर्मी कैंप के जवान, रेलवे स्टेशन कर्मचारी सहित करीब 55 ग्रामीण लापता, 7 शव बरामद

जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का परिवहन रोकने के लिए सीमा जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जागरूकता के लिए सरकार जागरूकता अभियान लगातार चला रही है जिसमें स्टार्ट अप्स, उद्योग आदि शामिल हैं।