श्रद्धा मर्डर केस: हैवान से भी खतरनाक...फ्रिज खोलकर कटा हुआ सिर रोज देखता था आफताब, आरी से खुद का भी हाथ कटा था, नई गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था आफताब

आफताब की बेफिक्री को देखिए, वह अय्याशी के नशे में इतना मदहोश था कि श्रद्धा का शव घर में पड़ा हुआ था और वह कमरे में दूसरी लड़की के साथ डेटिंग कर रहा था। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, जिसमें हत्या के राज छिपे हो सकते हैं। श्रद्धा को मारने के बाद भी उसे अपनी  लिविंग पार्टनर की हत्या, का कोई गम नहीं है। उसका दिल पत्थर हो गया था।
 
आफताब की बेफिक्री को देखिए, वह अय्याशी के नशे में इतना मदहोश था कि श्रद्धा का शव घर में पड़ा हुआ था और वह कमरे में दूसरी लड़की के साथ डेटिंग कर रहा था। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, जिसमें हत्या के राज छिपे हो सकते हैं। श्रद्धा को मारने के बाद भी उसे अपनी  लिविंग पार्टनर की हत्या, का कोई गम नहीं है। उसका दिल पत्थर हो गया था।
आफताब के घर में श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, लेकिन उस वक्त कमरे में एक लड़की भी मौजूद थी। पुलिस अब उस लड़की की तलाश कर रही है। श्रद्धा को आफताब का राज पता चल गया था। श्रद्धा को आफताब पर क्या शक था। क्या श्रद्धा के कत्ल की वजह आफताब के संपर्क में कोई और लड़की थी? आफताब की बेफिक्री को देखिए, कि वह अय्याशी के नशे में इतना मदहोश था कि श्रद्धा का शव घर में पड़ा हुआ था और वह कमरे में दूसरी लड़की के साथ डेटिंग कर रहा था। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी, जिसमें हत्या के राज छिपे हो सकते हैं।Read Also:-जेल जाने से बची फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, ईडी के विरोध के बावजूद मिली जमानत, कोर्ट ने इन आधारों पर दिया फैसला

 

दिल्ली के श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। साथ ही हत्या के आरोपी आफताब की हैवानियत के और डरावने चेहरे की कहानी भी सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस कमरे में श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, उसी कमरे में आफताब लगातार 18 दिनों तक सोया भी। इतना ही नहीं वह रोज फ्रिज खोलकर श्रद्धा का कटा हुआ सिर देखता था।

 

सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब के घर एक लड़की एक बार नहीं बल्कि दो बार आई थी। वह लड़की आफताब के साथ घर में तब आई जब श्रद्धा की लाश फ्रिज में कई टुकड़ों में मौजूद थी। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की हत्या के कुछ दिनों बाद आफताब के घर एक और लड़की आई थी। आफताब ने डेटिंग एप के जरिए लड़की को फोन किया था। आफताब ने उस लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। यह तब की बात है जब श्रद्धा का शव कमरे में मौजूद था।

 

इधर, आफताब को लेकर एक डॉक्टर अनिल कुमार का बयान सामने आया है। डॉक्टर का दावा है कि आफताब मई में सुबह-सुबह उनके क्लीनिक पर आया था।  उसका हाथ कटा हुआ था और खून निकल रहा था। वह काफी आक्रामक और बेचैन लग रहा था। मैंने उसका हाथ पर टांके भी लगाए थे। मैंने चोट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि फल काटते समय हाथ कट गया था।

 

पड़ोसियों का कहना है कि आफताब रात में पानी का खूब इस्तेमाल करता था। रात में पानी की मोटर काफी देर तक चला रहता था। तो क्या उसने फर्श और फ्रिज को पानी से धोया था। पुलिस जांच में आफताब ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की थी। लड़ाई के दौरान आफताब श्रद्धा की छाती पर बैठ गया था और उनका गला काट दिया। श्रद्धा को मारने के बाद उसने श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया। साथ ही उनके क्रेडिट कार्ड के बिलों का भुगतान भी किया ताकि कंपनियां उसके उनके मुंबई के पते पर संपर्क न करें।

 

बता दें कि दिल्ली पुलिस दावा कर रही है कि आफताब ने मई में ही श्रद्धा की हत्या कर दी थी और उसके शरीर को आरी से 35 टुकड़ों में काटकर एक बड़े फ्रिज में रख दिया था। लगातार 18 दिन तक वह शव के कुछ टुकड़े उठाकर जंगल में फेंक देता था।