महंगाई की मार जारी : रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, देखें अब कितनी हो गई कीमत

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 1 मई को ही बढ़ोतरी की गई थी।
 
LPG Cylinder price Hike : देश में महंगाई की मार जारी (Inflation continue) हैं। खाने से लेकर रोज मर्रा की जरूरत के सामानों की कीमत बढ़ती जा रही है। शनिवार को फिर से रसोई गैस वाले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं, काॅमर्शियल सिलेंडर के तो हर माह रेह बढ़ाए जा रहे हैं। 

 

इतने  हुई कीमत 

जानकारी के अनुसार अब 14.2 किग्रा. वाला रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जो कि आज से ही पूरे देश में लागू हो गई है। अब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये हो गई हैं। कुल मिलाकर 1 हजार रुपये में आपको सिलेंडर मिलेगा। READ : वीडियो : झारखंड में IAS Pooja Singhal के 20 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 25 करोड़ से ज्यादा कैश मिला, मशीनों से चल रही गिनती

पहले 22 मार्च में बढ़े थे रसोई गैस सिलेंडर के दाम 

इससे पहले 22 मार्च को भी रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder)  की कीमत में इजाफा हुआ था। उस समय भी 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़े थे। मार्च 2022 से पहले घरेलू एलपीजी की कीमतें बीते साल 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ाई गई थी। अब 7 मई को कीमत में इजाफा किया गया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत काबू से बाहर 

बात की जाए कॉमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) की तो उसके रेट शायद ही कोई माह रहता होगा जिसकी कीमतों में वृद्धि ना की जाती हो। अभी 1 मई को ही 19 किग्रा. वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर102.50 रुपये बढाए थे। अब कॉमर्शियल सिलेंडर   2355.50 रुपये का चल रहा है।  READ : मध्यप्रदेश : इंदौर में इमरात में भीषण आग, किराए पर रह रहे 7 लोगों की मौत

CNG के भी बढ़ रहे दाम

वाहनों में प्रयोग होने वाली सीएनजी गैस के दाम भी लगातार बढते हैं। पिछले दिनों मात्र 48 घंटों में सीएनजी के दाम 3 बार बढ़ाए गए। कुल मिलाकर एक हफ्ते में करीब 10 रुपये तक सीएजनी महंगी हो गई। जिसको लेकर ओला, ऊबर सहित प्राइवेट टैक्सी चालकों ने रेट बढ़ोतरी को लेकर हंगामा भी किया था।