भारतीय जनता पार्टी के नेता की हत्या, युवा मोर्चा के प्रवीण नेत्तारू ने कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में पोस्ट किया था, 10 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

कर्नाटक: कर्नाटक के बेल्लारी में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेतारू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
 
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवीण  नेत्तारू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। प्रवीण भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। Read Also:-1st अगस्त से बदलाव: 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आप की जेब पर सीधा असर करने वाली ये जरुरी बातें

 

प्रवीण ने 29 जून को राजस्थान में मारे गए कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में पोस्ट किया था। पुलिस भी इस एंगल से जांच कर रही है। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री ने इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

 

हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुत्तूर में प्रदर्शन किया, जो देर रात तक जारी रहा। आज भी दक्षिण कन्नड़ बंद का आह्वान किया गया है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। कुछ जगहों पर लोगों ने सरकारी बसों पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। पुत्तूर से मंगलुरु जा रही एक बस पर बोलवार में पथराव किया गया, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। इलाके में तनाव है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया है।

 

 

प्रवीण था पोल्ट्री कारोबारी, दुकान पर ही की हत्या
पुलिस के मुताबिक, प्रवीण की दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारी इलाके में पोल्ट्री की दुकान है। मंगलवार को जब प्रवीण दुकान बंद कर घर लौट रहा था तो बाइक पर सवार कुछ लोगों ने आकर उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने प्रवीण पर कुल्हाड़ी से हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेट्टुरु लाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

 

प्रवीण ने पोस्ट में लिखा
भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवीण नेट्टारू ने 29 जून को उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या का विरोध करते हुए एक फेसबुक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थन करने के लिए एक टेलर की गला रेत कर हत्या कर दी गई और उसका वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद पीएम मोदी पर भी निशाना साधा गया है। यह घटना उस राज्य में हुई है जहां कांग्रेस की सरकार है। प्रवीण ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए लिखा कि अब इस मामले में क्या कोई कुछ कहेगा?

 

जून में भी हुई थी भारतीय जनता पार्टी नेता की हत्या
कर्नाटक में 23 जून को बीजेपी नेता मोहम्मद अनवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे बाइक से आए थे। मोहम्मद अनवर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव थे। भारतीय जनता पार्टी के सांसद शोभा करंदलाजे ने इस हत्या के पीछे कट्टरपंथियों का हाथ बताया था।