ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में जाएगी गुजराती फिल्म 'छेलो शो', अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जीता था गोल्डन स्पाइक

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि चुना है।

 

गुजराती फिल्म 'छेलो शो' की इस साल भारत से ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए ऑफिशल एंट्री होगी। फिल्म को भारत की तरफ से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी  (Best International Feature Film category) के लिए भेजा गया है। गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ का डायरेक्शन पैन नलिन ने किया है। १४ अक्टूबर को इसी साल गुजरात के सिनेमाघरों और देश भर के स्क्रीन्स पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। 

एक छोटे बच्चे की कहानी है 'छेलो शो' 

छेलो शो फिल्म एक आने वाले युग की एक ऐसी कहानी पर आधारित है, जो एक 9 साल के छोटे से लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। वो फिल्म बनाना चाहता है, वो फिल्म की दुनिया में काम करना चाहता है और आखिर में वो किस तरह अपनी मंजिल पर पहुंचता है, बस इसी सफर की झलक है 'छेल्लो शो'। 

देखें फिल्म 'छेलो शो' का ट्रेलर 

<a href=https://youtube.com/embed/_tDrxxjumYA?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/_tDrxxjumYA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

फिल्म में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का प्रीमियर 2021 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। गुजराती भाषा में आने वाले इस शो ने दुनियाभर के क्रिटिक्स और दर्शकों के दिलों पर रिलीज के पहले ही कब्जा कर लिया है।