गुजरात में चुनाव घोषित, 8 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होगा चुनाव। 8 दिसंबर को आएगा परिणाम। 
 

नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद गुजरात के चुनावों पर पूरे देश की नजर रहती है। इस बार अरविंद केजरीवाल की गुजरात एंट्री के बाद चुनाव का माहौल रस्साकसी भरा है। आज इलेक्शन कमिशन ने गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होंगे। 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल चुनाव के रिजल्ट एक साथ आएंगे।

दो चरण में होगा मतदान 

  • कुल सीट - 189
  • प्रथम चरण 
    • 89 सीट पर चुनाव होगा
    • 1 दिसंबर को होगा मतदान 
    • 5 नवंबर को अधिसूचना
    • 14 नवंबर नामांकन की आखरी तारीख
    • 15 नवंबर नामांकन की जांच
    • 17 नवंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख
  • दूसरा चरण

​​​​​​​देश में क्यों महत्वपूर्ण है यह चुनाव

  • गुजरात में गत 5 टर्म से लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। इस साल गुजरात की जनता में बदलाव का माहौल है। 
  • दिल्ली और पंजाब की सफलता के बाद अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में अपनी सरकार लाना चाहते है। गुजरात में केजरीवाल और आप के नेता लगातार रेलियां कर रहे है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य पक्ष का गुजरात चुनाव में सम्मिलित होना समीकरण बदल सकता है।
  • अगर केजरीवाल गुजरात में सरकार नही बना पाए पर ६ या अधिक सीट पर सफलता प्राप्त करेंगे तो आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनेगी। इस लिए केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। 
  • 25 साल से गुजरात में भारतीय जनता पार्टी का शासन है। लेकिन इस बार गुजरात में बदलाव की बात हो रहीं है। इस लिए भारतीय जनता पार्टी के लिए भी यह चुनाव महत्व पूर्ण है।