फिर से कांपी धरती, अब यूपी और एमपी में महसूस हुए भूकंप के झटके
Updated: Nov 14, 2022, 17:26 IST
हफ्ते भर में देश के उत्तरी राज्यों में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। आज उत्तरप्रदेश समेत मध्यप्रदेश में भी लोगो को झटके महसूस हुए। दोपहर करीब ढाई बजे लोगों को झटके महसूस हुए।
सुबह पंजाब में भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
आज सुबह 3.42 बजे पंजाब में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसके बाद दोपहर में फिर से यूपी और एमपी के कई स्थानों पर भूकंप के झटके आए। इसकी तीव्रता 3.2 थी।
पिछले काफी दिनों से उत्तर भारत में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। 12 नवंबर को उत्तराखंड दिल्ली समेत उत्तरप्रदेश के कई जिलों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।