Bharat Jodo Yatra: वही राहुल गांधी जैसी ही टी-शर्ट और वही चाल...भारत जोड़ो यात्रा में दिखाई दिया राहुल का हमशक्ल, लोग हुए कन्फ्यूज, देखें VIDEO

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बागपत में राहुल गांधी के हमशक्ल को देखा गया। इस दौरान कुछ देर के लिए लोग असमंजस में पड़ गए। बता दें कि इन दिनों यह यात्रा उत्तर प्रदेश में थी। और आज हरियाणा के पानीपत पहुंची है। 
 
इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में है। बुधवार को बागपत में इस दौरे के दौरान राहुल गांधी का एक हमशक्ल भी नजर आया। इसने सबका ध्यान अपनी और खींचा। हमशक्ल का नाम फैसल चौधरी है। फैसल कांग्रेस कार्यकर्ता हैं, जो मेरठ के रहने वाले हैं। यात्रा के दौरान फैसल भी राहुल गांधी की तरह सफेद टी-शर्ट पहने नजर आए।Read Also:-मेरठ: 50 हजार के इनामी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान की तलाश में एसटीएफ की ताबड़तोड़ छापेमारी.....

 

फैसल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मैं मेरठ कांग्रेस कमेटी का सदस्य हूं। लोग कहते हैं कि मैं राहुल गांधी जैसा दिखता हूं। यह सुनकर अच्छा लग रहा है। लोगों ने हमारी तस्वीरें भी ली हैं। हां एक जरूरी बात, मैं भी कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं।

 

देखिए राहुल के हमशक्ल वीडियो

 

 

राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा का मकसद बताया
बुधवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का मकसद बताया। उन्होंने कहा था कि इस यात्रा का उद्देश्य आम आदमी के मन से डर को दूर करना और युवाओं में महंगाई और बेरोजगारी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। बागपत-शामली बॉर्डर पर बड़ौत में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था कि 110 दिनों में 3000 किलोमीटर चलने के बावजूद उन्हें टी-शर्ट में न तो थकान महसूस हो रही है और न ही कभी ठंड।