भारत जोड़ो यात्रा: श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गाँधी ने फहराया तिरंगा झंडा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से श्रीनगर गूंज उठा....

राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। वह सुरक्षाकर्मियों की कार से वहां पहुंचे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।
 
भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। रविवार दोपहर राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से श्रीनगर गूंज उठा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मार्च सुबह पंथा चौक से शुरू होगा और श्रीनगर शहर के बुलेवार्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास समाप्त होगा।Read Also:-बॉन्ड को लेकर असमंजस में '3 इडियट्स' के रियल रैंचो (सोनम वांगचुक) ने दुनिया भर के वकीलों से मांगी सलाह, बोले-मुझे गिरफ्तारी की चिंता नहीं

 

एसके स्टेडियम में 30 जनवरी को जनसभा होगी। इसमें 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को न्योता दिया गया है। इसके बाद यात्रा समाप्त होगी। इससे पहले सुरक्षा में चूक की घटना के बाद शनिवार को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुरसू गांव अवंतीपोरा से यात्रा बहाल की गई। 

 

 

 

राहुल के साथ चलने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट के जरिए यह बात कही। भारत जोड़ो यात्रा के लिए पहले से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यात्रा के शुरुआती बिंदु की ओर जाने वाली सभी सड़कों को सुरक्षा बलों ने सील कर दिया था।

 

केवल अधिकृत वाहनों और पत्रकारों को ही यात्रा स्थल तक जाने की अनुमति दी गई। राहुल गांधी के चारों ओर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा था। यात्रा का दक्षिण कश्मीर के चुरसू क्षेत्र में उत्साही समर्थकों ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तिरंगा और पार्टी के झंडे लेकर यात्रा में भाग लिया। राहुल गांधी ने सफेद टी-शर्ट और स्लीवलेस जैकेट में वॉक की शुरुआत की।

 

भारतीय जनता पार्टी से मुकाबले के लिए कांग्रेस बने विपक्षी गठबंधन का आधार: जयराम
कांग्रेस महासचिव और भारत जोड़ो यात्रा के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस को 2024 के आम चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए किसी भी विपक्षी गठबंधन की रीढ़ बनाना होगा, क्योंकि कांग्रेस एकमात्र प्रमुख विपक्षी दल है। उन्होंने कहा कि वह निश्चित रूप से इस साल गुजरात के पोरबंदर से अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड तक एक और यात्रा करने के पीछे अपना पूरा जोर लगाएंगे, लेकिन पार्टी को इस पर अंतिम फैसला करना है। रमेश ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में हो सकती है, लेकिन उपस्थिति के मामले में कांग्रेस एकमात्र राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत है।

 

राहुल गांधी का हमेशा से यही संदेश रहा है कि पहले संगठन बनाओ और सत्ता बाद में आएगी। भारत जोड़ो यात्रा के साथ, इस (Organisational Vitality) को बढ़ावा और गति मिली है, लेकिन इसे बनाए रखना होगा। साल 1983 में चंद्रशेखर ने कन्याकुमारी से दिल्ली तक तीन हजार किमी की दूरी तय की। भारत यात्रा निकाली गई, जिसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में इतनी बड़ी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है। इसमें सभी समान विचारधारा वाले दलों ने भाग लिया है। जिसमें NC, PDP, डोगरा स्वाभिमान संगठन, अवामी नेशनल कांफ्रेंस, शिवसेना, JDU, NCP आदि ने हिस्सा लिया। 

 

पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लेथपोरा में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया। शनिवार को करीब 14 किमी का सफर तय किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह राहुल गांधी के साथ-साथ चलीं। राहुल ने लेथपोरा में पुलवामा आत्मघाती कार बम हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी।