पृथ्वी के अलावा अब जल्द ही आप चांद भी बन सकता है आशियाना

स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक, 2030 तक चांद पर जीवन बसाना संभव हो जायेगा। मतलब आगे के 10 साल में इंसान चंद पर जा कर बस सकते है। 
 

वर्तमान में वैज्ञानिक चांद पर जीवन की संभावनाएं तलाश में लगे हुए हैं। अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने इसकी संभावना भी जताई है। स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक, 2030 तक चांद पर जीवन बसाना संभव हो जायेगा। हालाकि एजेंसी का कहना है कि शुरुआत में चांद पर रहने वाले लोग अंतरिक्ष वैज्ञानिक ही होंगे। ये वैज्ञानिक वही होंगे जो चांद पर रिसर्च से जुड़े काम करेंगे। नासा के इस मिशन में पुरुष और महिला दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजा जाएगा।

नासा ने अपना नया स्पेस पिछले हफ्ते ही लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) रॉकेट लॉन्च किया था। इसकी मदद से नासा ने चांद के लिए अपना स्पेसक्राफ्ट ओरियन (Orion Spacecraft) भी भेजा था। नासा इस टेस्ट की मदद से चांद पर जाने और वापस आने में सक्षम है कि नहीं यह संभव है कि नही। इस टेस्ट की सफलता ही अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजा जाएगा। Video : जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे पर्यटक बाघ को चाहते थे करीब से देखना, अचानक कर दिया बाघ ने हमला; देखें Video

लंबे समय से हो रही है तैयारी

गौरतलब है कि साल 1972 के बाद से अभी तक चांद पर इंसानों को भेजने में नाकामी ही मिली है। अब एक बार फिर से नासा अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की तैयारी में है। 

क्या है आर्टेमिस-1 मिशन?

आपको बता दें नासा ने चांद के लिए खास तौर पर आर्टेमिस-1 मिशन भेजा है। जिसके तहत भेजा गया स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह से लगभग 96.5 किलोमीटर पास से गुजरेगा। जो 11 दिसंबर को प्रशांत महासागर में उतरेगा, वहीं आर्टेमिस-2 मिशन साल 2024 में फिर भेजा जाएगा। जिसमें, इंसानों को भेजने की तैयारी है।