74वां गणतंत्र दिवस 2023 परेड लाइवः राफेल की गर्जना, जवानों की हुंकार, भारतीय सेना के हेलीकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतब, कर्तव्य पथ पर भारत का शौर्य प्रदर्शन

पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति एबल्ड फतह अल-सिसी शामिल हुए थे। 
 
74वें गणतंत्र दिवस पर सेनाओं ने स्वदेशी शौर्य का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, जिसके बाद परेड शुरू हुई। 90 मिनट तक चली इस परेड में स्वदेशी हथियार अर्जुन टैंक, वज्र और ब्रह्मोस नजर आए।Read Also:-गदर के बाद मोस्ट अवेटेड 'गदर 2' फिल्म से सनी देओल का सामने आया फर्स्ट लुक.....हाथ में हथौड़ा...हिंदुस्तान जिंदाबाद,

 

 

सशस्त्र बलों, राज्यों और विभागों की 23 झांकियां निकाली गईं। यूपी की झांकी में दीपोत्सव और गुजरात की झांकी पर सौर ऊर्जा गांव नजर आया।

 

उत्तर प्रदेश की झांकी 
गणतंत्र दिवस परेड: उत्तर प्रदेश की झांकी में 2017 से आयोजित अयोध्या दीपोत्सव को दिखाया गया है। 

 


हरियाणा की भगवद गीता पर आधारित
हरियाणा की झांकी भगवद गीता पर आधारित डिजाइन को दर्शाती है। अपनी संपूर्णता में, झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में सेवा करते हुए और उन्हें गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया है। ट्रेलर के किनारों पर बने पैटर्न महाभारत के युद्ध के विभिन्न दृश्यों को दिखाते हैं। 


डेयरडेविल्स ने कर्तव्य पथ पर अपने प्रदर्शन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डेयरडेविल्स ने बाइक पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान वह बाइक पर योग के आसन करते नजर आए।

 

 


अग्निवीरों ने लिया परेड में हिस्सा 
अग्निवीर ने पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की एक नौसैनिक टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दौरान टुकड़ी में 3 महिला और 6 अग्निवीर पुरुष शामिल थे।

 

 

उत्तराखंड की झांकी में दिखा जागेश्वर धाम
उत्तराखंड की झांकी में नेशनल कॉर्बेट पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

null

दुनिया ने देखी नाग मिसाइल की ताकत
परेड में 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की नाग मिसाइल प्रणाली का प्रदर्शन किया गया। 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की कमान संभाल रहे लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सलामी दी।