7 Died in accident on Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में परिवार के 7 लोगों की मौत, कार काटकर निकाले शव

कार सवार सभी नोएडा के सदकपुर क्षेत्र (Sadakpur Noida) में रह रहे थे।
 
 Accident on Yamuna Expressway : मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 2 घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। घटना देदरात हुई है। कार किस वाहन से टकराई है यह अभी पता नहीं लगाया जा सका है।

 

जानकारी के अनुसार घटना मथुरा में हुई है। एक वेगनआर कार में परिवार के 9 लोग सवार थे। सभी आगरा से नोएडा के लिए आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway Accident) पर मथुरा में नौहझील थाना क्षेत्र में उनकी कार सामने चल रहे वाहन से टकरा गई। क्योकि कार आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। कार आगे चल रहे किस वाहन से टकाई है इसकी पुलिस अभी जांच कर रही है क्योंकि मौके पर केवल क्षतिग्रस्त कार ही मिली। read : महंगाई की मार जारी : रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, देखें अब कितनी हो गई कीमत

 

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार को काटकर लोगों को बाहर निकाला तब तक 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चे की मौत हो चुकी थी। वहीं, 2 घायल बेहोशी हालत में थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।   READ : मध्यप्रदेश : इंदौर में इमरात में भीषण आग, किराए पर रह रहे 7 लोगों की मौत
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में क्षितग्रस्त कार हटाती पुलिस व हादसे मे मृतकों शव पड़े हुए। (तस्वीर विचलित कर सकती हैँ)

नोएडा में रहता था परिवार

 जानकारी के अनुसार कार सवार सभी हरदोई के संडीला क्षेत्र (Sandila area of Hardoi) के रहने वाले थे और वर्तमान में नोएडा क ेसदकपुर क्षेत्र (Sadakpur Noida) में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी हरदोई में शादी में शामिल होने गए थे। वहां से वापस नोएडा के लिए आते समय हादसा हुआ है। जिसमें 7 लोगों की जान चली गई। 

 

पुलिस का मानना कार चालक को नींद आई

पुलिस की माने तो कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। आशंका है कि झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से चल रही वैगन आर गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पुलिस जब पहुंची तो मौके पर और कोई दूसरा वाहन नहीं था। हादसा नौहझील क्षेत्र में हुआ है। हादसे में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को एक्सप्रेस-वे से हटवाया।   READ : वीडियो : झारखंड में IAS Pooja Singhal के 20 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 25 करोड़ से ज्यादा कैश मिला, मशीनों से चल रही गिनती
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई।

 पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक

पुलिस सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा है। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मथुरा के इस दर्दनाक हादसे में सीएम योगी ने भी दुख जताया है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।