जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकी ढे़र, स्पेशल सेल ने दिल्ली में पकड़ा पाकिस्तानी आतंकी, हथियार बरामद 

jammu kashmir में 24 घंटे में पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
 
सुरक्षाबलों  दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 3 आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। मारे गए तीन आतंकियों में से एक मुख्तार शाह था जो गांदरबल का रहने वाला था। पिछले दिनों डाउन टाउन इलाके में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले वीरेन्द्र पासवान की हत्या के बाद आतंकी मुख्तार शोपियां में जाकर रहने लगा। बताया जा रहा है कि तीना आतंकियों को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में ढेर किया गया है। 

 

DSP के अनुसार आतंकियों से सरेंडर करने को भी कहा गया। परंतु उन्हाेंने इनकार कार दिया। जिसके बाद तीनों आतंकियों को मार गिराया गया। वहीं, सोमवार को अनंतनाग और बांदीपोरा में भी दो आतंकियों को मार गिराया गया था। बांदीपोरा जिले के हाजिन में मारे गया आतंकी इम्तियाज अहमद डार था जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। वहीं, अनंतनाग जिले के वेरीनाग में मराया गया। वह भी कई सिविलियंस की हत्या कर चुका है।

 

दिल्ली में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मीनगर  के रमेश पार्क से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि वह फर्जी कागजातों के आधार पर पहचान पत्र हासिल कर यहां रह रहा था। अीम ने उसके पास से एके 47 सहित कई हथियार बरामद किए हैं। readn also : Jammu Kashmir के राजौरी सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में JCO समेत 5 जवान शहीद

 

पुलिस के मुताबिक आतंकी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से रहने वाला मोहम्मद अशरफ उर्फ अली  है। जो लक्ष्मीनगर के रमेश पार्क में अली अहमद नूरी के नाम से पहचान पत्र बनवाकर रहा था। यह पहचान पत्र उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हासिल किया।

 

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अनेक गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसने कई अहम जानकारियां भी दी है आरोपी से पूछताछ जारी है।