Bhivani Landslide : हरियाणा के भिवानी खनन क्षेत्र में लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 4 हुई , ट्रक, मशीनें भी दबीं, रेस्क्यू अभी जारी

Bhivani Landslide : करीब आधा दर्जन डंपर तथा कुछ मशीन भी मलबे में दब गई हैं।
 
Bhivani Landslide : देश में नई साल की शुरूआत सही नहीं रही है। देररात माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भदगड़ में 13 लोगों की मौत की खबर ने सभी को दुखी कर दिया। वहीं, आज शाम के समय हरियाणा के भिवानी में लैंड स्लाइड से मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी और लोग भी हो सकते हैं।

 

जानकारी के अनुसार राहत बचाव की टीमें लगी हुई हैं। मौके पर आलाधिकारी पहुंचे हुए हैं जो पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। also read : Gas Cylinder Price: नए साल पर LPG Gas सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, चेक करें अब कितने का हो गया

 

भिवानी के दादम खनन क्षेत्र में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा हरियाणा ( Haryana) के भिवानी जिले में दादम खनन क्षेत्र (Dadam mining area in Bhiwani district) के तोशम ब्लॉक में हुआ है। करीब आधा दर्जन डंपर तथा कुछ मशीन भी मलबे में दब गई हैं। अभी कितने मजदूर दबे हुए हैं यह कह पाना मुश्किल है।

मृतकों की पहचान नहीं

तोशम पुलिस थाने (Tosham police thana) के निरीक्षक सुखबीर ने कहा, ‘‘इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है और बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home minister Amit shah) ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से हादसे के बारे में बात की। शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हरियाणा के भिवानी जिले में खनन स्थल पर भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है, मैंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है, अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। मैं घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’’ 

 

सीएम खट्टर ने जताया शोक


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar lal khattar) ने घटना पर खेद जताते हुए कहा है कि भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।