Russia-Ukraine War : यूक्रेन जाएंगे 4 केंद्रीय मंत्री, यूक्रेन में स्पेशल ट्रेन चलाकर बॉर्डर तक छोड़े जाएंगे भारतीय छात्र, एयर इंडिया की छठी फ्लाइट मुंबई पहुंची

सोमवार सुबह छठी फ्लाइट यूक्रेन से भारतीय छात्रों को लेकर मुंबई पहुंची है।
 
Russia-Ukraine War :  भारत के यूक्रेन में कई हजार छात्र फंसे हुए हैं। इतना ही नहीं हमारे देश के दूतावास शानदार कार्य कर रहे हैं। वह यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया सहित कई स्थानों तक पहुंचाकर Operation Ganga के तह भारतीय छात्रों को लाया जा रहा है। अभी हाईलेवल मिटिंग के बाद तय हुआ है कि यूक्रेन में 4 केंद्रीय मंत्री यूक्रेन जांएगे।

 

जानकारी के अनुसार इन केंद्रीय मंत्रियों में  हरदीप पुरी (Union Ministers Hardeep Puri) , ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) , किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) और पूर्व थलसेना अध्यक्ष वीके सिंह (former Army Chief VK Singh)  हैं। जो वहां जाकर स्थानीय स्तर पर भारत के दात्रों को बाहर निकालने का काम करेंगे। वर्तमान में भारत के राजदूत पूरा कॉर्डिनेशन वहां की सरकारों से बनाए हुए हैं। 

 

यूक्रेन में चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन 

वहीं, दूसरी ओर भारत ने यूक्रेन से बात की है। जिसमें तय किया गया है यूक्रेन में स्पेशल ट्रेन (Ukraine Spacial train for Indian Student) चलाकर भारतीय छात्रों को रोमानिया, पोलेंड तक पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद ऐयर इंडिया का जहाज उन्हें लेकर भारत आएगा। यूक्रेन से छठी फ्लाइट सोमवार सुबह मुंबई पहुंची। जिसमें 200 से ज्यादा छात्र मौजूद थे।

 

रूस की सेना काफिला यूक्रेन की ओर बढ़ रहा

वहीं, खबरों में बताया जा रहा रहा है कि रूसी सेना का करीब 5 किमी. लंबभा काफिला यूक्रेन की ओर बढ़ रहा है। कुल मिलाकर रूस के इस प्लान को देखकर लग रहा है कि रूस की यूक्रेन में कब्जे की मंसा है। वहीं, बताया जा रहा हे कि पांचवे दिन रूस ने हमले तेज कर दिए है। 

 

यूक्रेन का दावा 4300 रूसी सैनिक मारे गए

यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में वह रूस को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। यूक्रेन के पांचवे दिन  यूक्रेन ने बयान में कहा है कि उसने अभी तक लगभग 4,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं. साथ ही 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलिकॉप्टर को तबाह कर दिया गया है।