16 YouTube Channel Blocked : झूठी सूचना प्रसारित करने पर भारत-पाकिस्तान के 16 YouTube चैनल ब्लॉक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की कार्रवाई

इसमें 10 चैनल भारत और 6 चैनल पाकिस्तान के बताए जा रहे हैं। कुल मिलाकर देश के खिलाफ जहर उगलने वालों के खिलाफ सरकार का रुख सख्त है। 
 
16 YouTube Channel Blocked : देश के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूब चैनलों पर सरकार ने फिर कार्रवाई कर दी है। जानकारी के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों  (16 YouTube) को बंद कर दिया है। इससे पहले भी मंत्रालय कई बार इस प्रकार के चैनलों को बंद कर चुका है। 

 

जानकारी के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने इन चैनलों को देश में ब्लॉक कर दिया है। इसमें 10 चैनल भारत और 6 चैनल पाकिस्तान के बताए जा रहे हैं। कुल मिलाकर देश के खिलाफ जहर उगलने वालों के खिलाफ सरकार का रुख सख्त है। 
16 YouTube Channel Blocked

इस नियम के तहत हुई कार्रवाई 

जानकारी हो  सरकार ने पिछले साल ही ऑनलाइन मीडिया, सोशल साइट के लिए कुछ निमय बनाए थे जिसे आईटी रूल्स 2021 कहा जाता है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि जो देश की अखंडता, संप्रभुता सहित देश के खिलाफ किसी प्रकार की सामग्री प्रसारित करेगा। उस पर इस नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

 

जानकारों की माने तो ये यूट्यूब चैनल  (YouTube channel) भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी परोस रहे थे। जिन चैनलों को ब्लॉक किया गया है, उनके दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से ज्यादा थी। 

फेक न्यूज कर रहे प्रसारित

पाकिस्तान बेस्ड YouTube चैनल भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर और यूक्रेन को लेकर नकली समाचार पब्लिश कर रहे थे। जिसका इस्तेमाल से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की संप्रभुता और अखंडता और विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुंचाया जा सकता था। 

 

आपका भी है चैनल तो ध्यान रखें

भारत सरकार का सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सोशल साइट, फेक न्यूज कंटेंट को लेकर काफी सख्त है। अभी तक कई चैनलों पर कार्रवाई कर चुका है। अगर आप भी कोई न्यूज संबंधित चैनल चला रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें की किसी भी समाचार को प्रसारित करने से पहले उसके तथ्यों को अच्छे से जांच लें।