Vidyut Jammwal ने Nandita Mahtani संग कर ली सगाई! नेहा धूपिया ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी (Nandita Mahtani) से सगाई कर ली है। दो दिन पहले ही दोनों आगरा घूमने गए थे

 
एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) यूं तो खबरों से दूर रहते हैं। मगर इन दिनों उनकी चर्चा जोरों पर है। एक्टर ने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) संग सगाई कर ली है। एक्टर की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी (Nandita Mahtani) से सगाई कर ली है। दो दिन पहले ही दोनों आगरा घूमने गए थे, जिसके बाद ताज महल के सामने पोज करते हुए की दोनों  एक तस्वीर भी सामने आई थी। अब जब एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी इसकी पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर दोनों को मुबारकबाद दी तो कन्फर्म हो गया है कि विद्युत जामवाल और नंदिता ने सगाई कर ली है।

 

शनिवार को दोनों खूब ट्रेंड भी हुए। फैन पेज से विद्युत और नंदिता की एक साथ कई तस्वीरों को शेयर किया गया है, तस्वीरों में दोनों एक साथ पोज देते दिख रहे हैं। नंदिता की रिंग को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है। Read Also : ‘Sex Life’ बेहतर हो…इसलिए यहां निभाई जाती है लड़कियों के पैर बांधने की दर्दनाक परंपरा

 

Vidyut और नंदिता 5 महीने से कर रहे हैं डेट

एक न्यूज पोर्टल ने 3 दिन पहले विद्युत जामवाल और नंदिता मेहतानी की सगाई (Vidyut Jammwal Nandita Mahtani Engagement) का दावा किया था, लेकिन तब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि अब ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने भी इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने फोटोज के साथ लिखा, 'अभी तक की सबसे अच्छी खबर... बधाई विद्युत जामवाल और नंदिता मेहतानी।' एक्ट्रेस ने इसके साथ दिल वाला इमोजी भी बनाया है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने इस रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया है। बताया जा रहा है कि नंदिता 5 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब जल्द ही दोनों की शादी हो सकती है।

 

संजय कपूर से हो चुका है नंदिता का तलाक

नंदिता महतानी फैशन डिजाइनर हैं। वो करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की पहली पत्नी भी रही हैं। नंदिता महतानी को तलाक देने के बाद ही संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से शादी की थी। करीब 5 साल के शादीशुदा रिश्ते के बाद संजय और नंदिता ने 2002 में तलाक लिया था। इसके बाद 2003 में संजय कपूर ने करिश्मा से शादी की थी। इनका रिश्ता 2016 में खत्म हुआ था। नंदिता का अफेयर ऐक्टर और मॉडल डीनो मोरिया से भी चला था। काफी दिनों के अफेयर के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

 

मोना सिंह के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं विद्युत

वहीं विद्युत जामवाल टीवी कलाकार मोना सिंह के साथ रिलेशन में रह चुके हैं। 2 साल तक दोनों का अफेयर चला था, हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो गया और मोना ने दिसंबर 2019 में बिजनसमैन श्याम गोपालन से शादी कर ली। अब देखते हैं कि नंदिता और विद्युत जामवाल की शादी कब होती है। 

 

नंदिता महतानी

बेहतरीन एक्टर हैं विद्युत जामवाल

विद्युत जामवाल की हाल ही में फिल्म 'खुदा हाफिज' आई थी, जिसमें उनका जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। जम्मू में जन्मे विद्युत जामवाल एक बेहतर एक्टर के साथ ही लाजवाब मार्शल आर्टिस्ट और स्टंट परफोर्मर भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही टॉलीवुड और कॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। फिल्मों के अलावा विद्युत जामवाल के दो गाने तुम्हे दिल्लगी और गल बन गई भी काफी हिट हुए थे। इन सबके अलावा फिल्मों में दमदार प्रदर्शन के लिए विद्युत जामवाल को जी सिने अवॉर्ड, आइफा और फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।