'बचपन का प्यार मेरा...' फेम सहदेव को मिला बादशाह का साथ, शूटिंग के लिए चंडीगढ़ बुलाया

"बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना" गाना गाकर फेमस हुअए सहदेव कुमार को सिंगर बादशाह ने चंडीगढ़ बुलाया है। इतना ही नहीं फ्लाइट से वह चंडीगढ के अपने परिजनों के साथ रवाना भी हो गए हैं।
 

नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा (sukma) जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र उरमापाल में रहने वाले "बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना" गाना गाकर फेमस हुअए सहदेव कुमार को सिंगर बादशाह ने चंडीगढ़ बुलाया है। इतना ही नहीं फ्लाइट से वह चंडीगढ के अपने परिजनों के साथ रवाना भी हो गए हैं। गांव में भले ही संसाधन न हो, घर भी गरीबी के हालात में हो, लेकिन सहदेव (sahdev) का जज्बा पक्का हैं। सहदेव द्वारा दो साल पहले स्कूल में गाया गाना  "बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना" (bachpan ka pyar mera bhul nahi jaana re) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है यहां तक कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बादशाह (POP Singer Badashah) के साथ भी वो गाना गाएंगे।

 

यह गाना हो रहा वायरल 

 

 

इस वीडियो में एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर टीचर्स के सामने 'बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे' गाता नजर आ रहा है। इस बच्चे का नाम सहदेव है। बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दो साल पुराना है।एक इंटरव्यू के दौरान सहदेव ने बताया की उसके पिता एक किसान हैं। घर मे टीवी, मोबाइल नहीं है। दूसरे के मोबाइल में सुनकर इस गाने को स्कूल में गाया था। जो आज पूरे देश में  इंटरनेट पर छाया हुआ है। सहदेव ने कहा कि वह बड़ा होकर गायक बनना चाहता है। सहदेव अपने परिजनों के साथ बादशाह से मिलने के लिए काफी उत्साहित है।