‘Qismat 2’ : ‘किस्मत 2’ का रोमांटिक टाइटल ट्रैक Janam रिलीज, यहां सुनिए

किस्मत 2’ (Qismat 2) में भी Ammy Virk और Sargun Mehta की जोड़ी एक साथ नजर आ रही है। फिल्म का नया गाना Janam भी रिलीज कर दिया गया है।

 
Janam (Official Video) | Qismat 2 | Ammy Virk | Sargun Mehta | Romy | B Praak | Jaani | Tips Punjabi : एमी विर्क (Ammy Virk) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) की मशहूर फिल्म ‘किस्मत’ (Qismat) गाना बहुत हिट हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म और इसके गाने को खूब प्यार दिया था। जिसके बाद अब ये जोड़ी फिर एक बार फिर उसी अंदाज में आपके सामने आ रही है। जी हां, ‘किस्मत 2’ (Qismat 2) में भी एमी विर्क और सरगुन मेहता की जोड़ी एक साथ नजर आ रही है। इस फिल्म का टीजर और टाइटल सॉन्ग किस्मत 2 रिलीज हो चुका है। अब फिल्म का नया गाना Janam भी रिलीज कर दिया गया है। Read Also : Money Heist की दीवानगी, सीरीज का 5वां सीजन देखने को जयपुर की कंपनी ने स्‍टाफ को दी छुट्टी

 

Qismat 2 के Janam गाने को पसंद कर रहे फैंस

Qismat 2 के Janam गाने के इस वीडियो को बड़े ही शानदार अंदाज में फिल्माया गया है। दोनों का कॉलेज लाइफ रोमांस दिााया गया है। गाने में सरगुन मेहता काफी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं एमी विर्क भी सरगुन के आशिक के अंदाज में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। Qismat 2 के Janam Song गाने का शूट अंकित विजन, नवदीप नरूला ने किया है। इस गाने के निर्माता जी स्टूडियो हैं, आपको बता दें, इस गाने को मशहूर पंजाबी लेखक जानी ने लिखा है, जबकि गाने को रोमी ने आवाज दी है। जिस वजह से उनके फैंस इस गाने को और भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। Read Also : Manike Mage Hithe : श्रीलंका का वो गाना जो आज हर भारतीय गुनगुना रहा है, रातोंरात स्टार बनीं Yohani

 

‘Qismat 2’ Movie के लिए भी दर्शक बेकरार

आपको बता दें, ‘Qismat 2’ फिल्म के लिए भी दर्शक बेकरार हैं। जहां इस फिल्म में हमें एमी विर्क, सरगुन मेहता और तानिया मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। जहां इस फिल्म का निर्देशन जगदीप सिधू ने किया है। ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होने वाली है। जिसमें हमें कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल सीन्स भी देखने को मिलने वाले हैं। ये फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होने वाली है, फिल्म की टीम इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। देखना होगा दर्शक इस फिल्म को कितना पसंद करते हैं।